चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया बदमाश, मां की सूझबूझ से बची मासूम, भिलाई में दरिंदगी की कोशिश नाकाम
Updated on
25-04-2026 11:03 PM
शनिवार को एक चार वर्ष की बच्ची दुष्कर्म का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। ओम शांति पथ पुरैना भिलाई-3 निवासी किशोर चौहान उर्फ चेटा (24 वर्ष), जो आदतन बदमाश है, इसके द्वारा बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर एनएसपीसीएल के सुनसान क्षेत्र में ले जाया गया। जहां पर उसको पीटते हुए वह उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। मालूम हो कि 10 अप्रैल को उतई क्षेत्र में भी एक चार वर्षीय बच्ची के साथ 35 वर्षीय धनेश्वर साहू ने दुष्कर्म कर बोरे में बच्ची को भरकर फेंक दिया था।
मां की मुस्तैदी से बची मासूम की जान
तभी बच्ची की मां किराना दुकान पहुंचकर बच्ची को खोजने लगी। किराना दुकान वाले ने बताया कि आरोपित किशोर चौहान बच्ची को लेकर एनएसपीसीएल के सुनसान इलाके में ले गया है। इसके बाद उसकी मां भी वहां दौड़कर पहुंच गई। उसने वहां हो-हल्ला मचाया और अपनी बच्ची को सुरक्षित बचाकर घर लेकर आने लगी।
मां की मुस्तैदी से बची मासूम की जान
तभी बच्ची की मां किराना दुकान पहुंचकर बच्ची को खोजने लगी। किराना दुकान वाले ने बताया कि आरोपित किशोर चौहान बच्ची को लेकर एनएसपीसीएल के सुनसान इलाके में ले गया है। इसके बाद उसकी मां भी वहां दौड़कर पहुंच गई। उसने वहां हो-हल्ला मचाया और अपनी बच्ची को सुरक्षित बचाकर घर लेकर आने लगी।
गुस्साए लोगों ने आरोपी को दबोचा
इसी दौरान किशोर चौहान के दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी पूरे मोहल्ले में फैल गई, जिसके बाद लोगों ने उसे घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शाम को पुलिस ने आकर पूरे क्षेत्र की जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और महापुरुषों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवेकानंद हास्टल में दो छात्र…
शनिवार को एक चार वर्ष की बच्ची दुष्कर्म का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। ओम शांति पथ पुरैना भिलाई-3 निवासी किशोर चौहान उर्फ चेटा (24 वर्ष), जो आदतन बदमाश है,…
जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI Balod Accident) में एक गंभीर हादसे के बाद छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को छात्रों ने आईटीआई के सामने…
आर्य नगर कोहका निवासी 62 वर्षीय निर्मला चौबे से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सुपेला पुलिस ने अज्ञात…
जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के बजाय उनसे…
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…