धमतरी में IPL सट्टे का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपित गिरफ्तार; स्कूटी और मोबाइल जब्त
Updated on
20-04-2026 04:53 PM
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में मोबाइल, सिम कार्ड और स्कूटी सहित कुल एक लाख 20 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार निगरानी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलाने वालों पर विशेष निगरानी रखे हुए थी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसे आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही थी।
रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस को सूचना मिली कि बनियापारा निवासी शंकर मंगलानी (39) मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल (कीमत 10 हजार रुपये), दो सिम कार्ड और एक स्कूटी (कीमत एक लाख 10 हजार रुपये) जब्त की गई। कुल जब्ती की राशि एक लाख 20 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही, मामले की विवेचना के दौरान उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
लगातार सख्त कार्रवाई जारी
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…