Select Date:

बालोद ITI में ट्रेनिंग के नाम पर स्‍टूडेंट से करवा रहे थे काम, 5 अंगुलियां कटीं तो भड़का आक्रोश, विरोध प्रदर्शन के बाद प्राचार्य सस्‍पेंड

Updated on 24-04-2026 07:42 PM
जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI Balod Accident) में एक गंभीर हादसे के बाद छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को छात्रों ने आईटीआई के सामने बालोद-डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
करीब 40 डिग्री तापमान में छात्र सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ITI मामले में प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम शिवनाथ बघेल ने छात्रों को जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी समझाइश के बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया।

प्रशिक्षण के नाम पर मजदूरी कराने का आरोप
छात्रों का आरोप है कि ITI में तकनीकी प्रशिक्षण के बजाय उनसे मजदूरी कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को फिटर ट्रेड के छात्र टोकेश्वर धनगुन (पिता पंचराम धनगुन) से नियमों के विरुद्ध मिक्सर मशीन से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ, जिसमें उसके एक हाथ की दो और दूसरे हाथ की तीन उंगलियां कट गईं।

निर्माण कार्य में लगाए जा रहे थे छात्र
बताया गया कि संस्थान परिसर में बाथरूम निर्माण, प्लास्टर और ईंट जोड़ने जैसे कार्य छात्रों से कराए जा रहे थे, जो उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। हादसे के समय टोकेश्वर ईंट ढुलाई में लगा था, तभी संतुलन बिगड़ने से उसका हाथ मशीन में फंस गया और गंभीर चोट आई। अन्य छात्रों ने उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

ABVP ने उठाए सवाल, ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि संस्थान में छात्रों से जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे हैं। संगठन ने यह भी कहा कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार अनुचित है और छात्रों को अनुशासन के नाम पर प्रताड़ित किया जाता है।
प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
छात्रों ने प्राचार्य राजेश कुर्रे के नेतृत्व में शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पढ़ाई के बजाय उन्हें श्रम कार्यों में लगाया जा रहा है। वहीं प्राचार्य का कहना है कि मजदूरों की तलाश की जा रही थी और उसी दौरान यह हादसा हुआ

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
जिले के डौंडीलोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI Balod Accident) में एक गंभीर हादसे के बाद छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार को छात्रों ने आईटीआई के सामने…
 23 April 2026
आर्य नगर कोहका निवासी 62 वर्षीय निर्मला चौबे से डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सुपेला पुलिस ने अज्ञात…
 23 April 2026
जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के बजाय उनसे…
 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
Advt.