Select Date:

छत्तीसगढ़ में CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, पांच नामचीन स्कूलों पर कड़ा एक्शन

Updated on 19-04-2026 01:33 PM
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कई स्कूल न केवल निर्धारित शैक्षणिक दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य से भी समझौता किया जा रहा है।
ताजा मामला न्यू पब्लिक स्कूल (न्यू डीपीएस) से जुड़ा है, जहां स्कूल शिक्षा विभाग की जांच में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

छह किलो का बस्ता, 18 किलो का बच्चा
जांच के दौरान सबसे चिंताजनक तथ्य कक्षा पहली के छात्र आयन मंडल का मामला रहा। बच्चे का कुल वजन 18 किलोग्राम पाया गया, जबकि उसके स्कूल बैग का वजन छह किलोग्राम था।

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, किसी भी बच्चे के बस्ते का वजन उसके कुल वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इस हिसाब से आयन का बैग अधिकतम 1.8 किलोग्राम होना चाहिए था, लेकिन वास्तविकता इससे कई गुना अधिक पाई गई

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का अत्यधिक वजन बच्चों के शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और भविष्य में रीढ़ व मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

निजी प्रकाशकों की किताबें, NCERT की अनदेखी
जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें पढ़ाई जा रही थीं।

यह CBSE के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है, जिसमें सरकारी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। अभिभावकों का आरोप है कि निजी किताबों के कारण शिक्षा खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ रहा है।

एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव
जांच टीम ने पाया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को एक ही दुकान मेसर्स एमपी डिपार्टमेंटल स्टोर, अंबिकापुर से किताबें और कॉपियां बंडल के रूप में खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था।

पालकों ने शिकायत की कि इस व्यवस्था से उन्हें विकल्प नहीं मिलता और उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। यह स्थिति सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों और शिक्षा नियमों के खिलाफ मानी जा रही है।

पालकों ने जताई चिंता
पालक-शिक्षक समिति की बैठक के दौरान अभिभावकों ने खुलकर अपनी चिंताएं रखीं। उन्होंने बताया कि बच्चों पर बढ़ते शैक्षणिक बोझ का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। छोटे बच्चों के लिए भारी पाठ्यक्रम और वजनी बस्ता दोनों ही परेशानी का कारण बन रहे हैं।

सीढ़ियां चढ़ते छोटे बच्चे, बढ़ता खतरा
शहर के कई निजी स्कूलों में यह भी देखा गया कि नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को भारी बैग के साथ पहली और दूसरी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

कुछ स्कूलों में स्थिति उलट है, जहां बड़ी कक्षाएं भूतल पर और छोटे बच्चों की कक्षाएं ऊपरी मंजिलों पर संचालित की जा रही हैं। यह व्यवस्था सुरक्षा और सुविधा दोनों दृष्टि से उचित नहीं मानी जा रही है।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई
अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की थी। सरगवां हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने न्यू डीपीएस में जांच की।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में यह भी पूछा गया है कि क्यों न स्कूल में अध्ययनरत 638 विद्यार्थियों से वसूली गई फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.