कोरबा में जिला मेडिकल कॉलेज की कबाड़ गाड़ियों में आग लगने से मचा हड़कंप, छह वाहन जलकर खाक
Updated on
10-03-2026 04:24 PM
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में धुएं का घना गुबार फैल गया
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर के पीछे लंबे समय से कई पुरानी और अनुपयोगी गाड़ियां कबाड़ के रूप में खड़ी थीं। इन्हीं वाहनों में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
दमकल की टीम मौके पर देर से पहुंची
आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। बताया जा रहा है कि दमकल की टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक छह वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।
पास ही डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की आवासीय कॉलोनी
दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की आवासीय कॉलोनी स्थित है। इससे लोगों में भय समा गया कि कहीं आग कॉलोनी तक न पहुंच जाए। हालांकि दमकल की टीम ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया।
सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ पड़ा हुआ था, इससे सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वाहन खड़े थे, वहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। पास में संचालित ओएसटी सेंटर में आने वाले कुछ नशे के आदी युवक भी इन गाड़ियों के आसपास बैठते देखे जाते थे
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 'महतारी वंदन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69…
प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर निलंबित कर दिया है। पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…