CG Transfer Posting: बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत 16 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट
Updated on
10-03-2026 04:26 PM
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित कुल 16 अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। प्रशासनिक सर्जरी से नजूल शाखा और मस्तूरी राजस्व अनुभाग के महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम तैनात की गई है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपना नया पदभार ग्रहण करें ताकि जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां
मस्तूरी एसडीएम के पद पर कार्यरत प्रवेश पैकरा संयुक्त कलेक्टर के रूप में अब जिला कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जिला कार्यालय में पदस्थ शिव कुमार कंवर डिप्टी कलेक्टर को एसडीएम मस्तूरी बनाया गया है। साथ ही वे नजूल शाखा का कार्यभार भी संभालेंगे। तहसीलदार स्तर पर गरिमा ठाकुर को सीपत, सोनू अग्रवाल को रतनपुर और संदीप कुमार साय को मस्तूरी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। शिल्पा भगत अब बोदरी की जिम्मेदारी संभालेंगी। नायब तहसीलदारों में ओम प्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, समर्थ थवाईत को बेलतरा और राहुल साहू को बेलगहना भेजा गया है।
नजूल और प्रोटोकॉल विभाग में हुआ बड़ा बदलाव
प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जयंती देवांगन को नजूल शाखा की कमान दी गई है, जबकि पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। शिवकुमार कंवर के मस्तूरी जाने और नजूल शाखा संभालने से अभिषेक दीवान अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे, जिससे विभागीय कार्यों में स्पष्टता आएगी। मस्तूरी और गनियारी क्षेत्र में नए अधिकारियों की नियुक्ति से अटके हुए राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
मैदानी स्तर पर लंबित मामलों का होगा निपटारा
14 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के फेरबदल का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ेगा। गनियारी और तखतपुर के संवेदनशील इलाकों में नए चेहरों के आने से सीमांकन विवादों को सुलझाने में मदद मिलेगी। किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके, इसके लिए इस तबादला आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 'महतारी वंदन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69…
प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर निलंबित कर दिया है। पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…