Select Date:

आदिवासी पति और अनुसूचित जाति की पत्नी के तलाक का मामला, हाई कोर्ट बोला-आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

Updated on 08-03-2026 03:46 PM
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करने वाले अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सदस्यों को इस अधिनियम के प्रविधानों से बाहर नहीं रखा जा सकता।
जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने यह निर्णय सुनाते हुए फैमिली कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें एक आदिवासी पति और उसकी अनुसूचित जाति की पत्नी की आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की याचिका खारिज कर दी गई थी।
तलाक की याचिका दायर की थी
दंपती ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी के तहत जगदलपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की थी। उनकी शादी हुए लगभग 20 वर्ष हो चुके हैं।
फैमिली कोर्ट ने ये सुनाया था फैसला
जगदलपुर परिवार न्यायालय ने 12 अगस्त 2022 को अधिनियम की धारा- दो का हवाला देते हुए दंपती के आवेदन को खारिज कर दिया था। इसमें कहा गया था कि हिंदू विवाह अधिनियम 1955 अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होता, जब तक कि केंद्र द्वारा कोई अधिसूचना जारी न की जाए। इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के OBC केस MP हाई कोर्ट भेजे, जानें क्या है पूरा मामला
जानिए पूरा मामला
बस्तर जिला निवासी अपीलकर्ता अनुसूचित जनजाति से है, जबकि पत्नी अनुसूचित जाति से। इनकी शादी 15 अप्रैल 2009 को हुई थी। 28 दिसंबर 2011 को उन्हें एक बेटा हुआ, जो पत्नी के साथ रह रहा है। अपीलकर्ता छह अप्रैल 2014 से पति-पत्नी अलग रहने लगा। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 March 2026
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…
 08 March 2026
समोदा गांव स्थित एक खेत में अफीम की खेती करने का मामला शुक्रवार को सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही। करीब 5.62…
 08 March 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 'महतारी वंदन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69…
 07 March 2026
प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी…
 07 March 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी…
 07 March 2026
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर निलंबित कर दिया है। पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…
 05 March 2026
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की मां सर्वमंगला मंदिर में एक युवक के साथ पाई गई। वह युवक से विवाह करने पहुंची थी। जैसे ही…
 05 March 2026
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब…
 05 March 2026
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें…
Advt.