दुर्ग जिले में 5.62 एकड़ में अफीम की खेती, मचा हड़कंप तो रातभर निगरानी करती रही पुलिस, पूर्व सीएम बघेल भी देखने पहुंचे, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
Updated on
08-03-2026 03:44 PM
समोदा गांव स्थित एक खेत में अफीम की खेती करने का मामला शुक्रवार को सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही। करीब 5.62 एकड़ क्षेत्र में अवैध खेती की जा रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात खेतों में लगे अफीम की निगरानी करते रहे।
शुक्रवार रात कलेक्टर भी गांव पहुंचे थे, वहीं शनिवार सुबह से आइजी, एडीएम, तहसीलदार और एफएसएल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।
समोदा और झेंझरी गांव के बीच आता है खेत
ग्राम समोदा के मुख्य मार्ग से करीब सात किलोमीटर अंदर यह खेत स्थित है, जो समोदा और झेंझरी गांव के बीच आता है। मामला उजागर होने के बाद समोदा सहित आसपास के ग्रामीण घटनास्थल देखने पहुंचने लगे, लेकिन पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के कारण भीड़ मुख्य मार्ग से आगे नहीं बढ़ पाई।
आइजी की गाड़ी भी भीड़ में फंस गई
इस दौरान कुछ देर के लिए आइजी की गाड़ी भी भीड़ में फंस गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे थे। पुलिस के अधिकारी और जवान रातभर खेत में तैनात रहे और संदेहियों को भी अपनी निगरानी में रखा।
शनिवार को आइजी अभिषेक शांडिल्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मौके पर दुर्ग एसडीएम हरवंश मिरी, तहसीलदार प्रफुल्ल पटेल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, पटवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा, सीएसपी हर्षित मेहर और एनसीबी, एफएसएल व आबकारी विभाग की टीमें जांच के लिए डटी रहीं। इस दौरान समय-समय पर आरोपियों को शिनाख्त और जांच के लिए खेतों के भीतर ले जाया जा रहा था।
पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घटना के संबंध में जानकारी लेने ग्राम समोदा पहुंचे। वे अधिकारियों के साथ खेतों का निरीक्षण करने चले गए। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित कुछ और नेता मौजूद रहे। वहीं अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने खेतों के भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर कांग्रेसी मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों से भीड़ गए।
भाजपा नेता को बचाने का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेता को बचाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। वहीं खेतों का निरीक्षण कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, सांसद, विधायक व भाजपा के बड़े नेताओं के साथ उठते बैठते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 150 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही है।
अफीम के पौधों की अनुमानित कीमत आठ करोड़
देर शाम कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि लगभग पांच एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त कर लिए गए हैं। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि भूमि अभिलेखों की जांच में ग्राम झेंझरी स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा नौ एकड़ 92 डिसमिल, कुल खसरा नंबर दो रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाई गई
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 'महतारी वंदन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 69…
प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की ओर से 7 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर भाजपा नेता विनायक ताम्रकर निलंबित कर दिया है। पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब…
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें…