Select Date:

हाई-प्रोफाइल विवाद का सुखद अंत, चर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक फिर रहने लगे साथ

Updated on 06-04-2026 01:20 PM
कभी सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा में रहा एक पारिवारिक विवाद अब सुलझ गया है. यूपी की चर्चित PCS अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच लंबी खींचतान के बाद समझौता हो गया है. करीब ढाई साल तक आरोप-प्रत्यारोप, जांच और विवादों के बाद अब दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया है. इस नई शुरुआत के साथ उनकी जिंदगी एक बार फिर सामान्य पटरी पर लौट गई है. 
ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों अब एक साथ रह रहे हैं. इस बीच ज्योति मौर्या को प्रमोशन मिला है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हुई है. वहीं आलोक मौर्या भी उनके साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को नए सिरे से संवारने में जुटे हैं. वह कई प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बार की यूपी पीसीएस में के इंटरव्यू तक पहुंचे थे लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम नहीं था. 

कैसे शुरू हुआ था विवाद

इस कहानी की शुरुआत साल 2010 से होती है, जब ज्योति और आलोक की शादी हुई थी. शुरुआती वर्षों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 2015 में जब ज्योति मौर्या का चयन PCS में हुआ और उन्होंने SDM के रूप में जिम्मेदारी संभाली, तब से दोनों के रिश्ते में बदलाव आने लगे. यहीं से दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी. ज्योति प्रशासनिक सेवा में तेजी से आगे बढ़ती गईं, जबकि आलोक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे. आलोक का दावा था कि उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन सफलता मिलने के बाद ज्योति ने उन्हें नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. वहीं दूसरी ओर ज्योति और उनके परिवार की ओर से भी अलग-अलग आरोप लगाए गए.

आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ता विवाद

समय के साथ यह मामला निजी दायरे से निकलकर सार्वजनिक मंच तक पहुंच गया. आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए. उन्होंने शासन से इसकी शिकायत भी की और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई. यही नहीं, उन्होंने ज्योति मौर्या पर एक अन्य अधिकारी के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया. इन आरोपों के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच के आदेश दिए गए. एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसने दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगे. हालांकि, जांच के दौरान मामला अचानक मोड़ लेता दिखा, जब आलोक मौर्या ने अपने आरोपों को साबित करने के बजाय शिकायत वापस ले ली. इसके बाद जांच कमेटी ने मामले को समाप्त करने की रिपोर्ट दे दी.

सोशल मीडिया पर हुई खूब चर्चा 

यह विवाद सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा. सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार ट्रेंड करता रहा. कभी ज्योति मौर्या के समर्थन में आवाज उठी, तो कभी आलोक मौर्या के पक्ष में लोग सामने आए. इस पूरे घटनाक्रम ने समाज में कई सवाल खड़े किए थे क्या सफलता रिश्तों को बदल देती है? क्या पति-पत्नी के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होता जा रहा है? आलोक मौर्या ने इस दौरान पुरुषों के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई. उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को पत्र लिखकर पुरुष आयोग के गठन की मांग की. हाल के दिनों में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह लोक सेवा आयोग के पास नजर आए. इसके बाद यह अफवाह भी फैली कि उनका चयन SDM पद के लिए हो गया है. हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि वह अपने एक मित्र को बधाई देने वहां पहुंचे थे, जिसका चयन हुआ था

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.