Select Date:

पश्चिम बंगाल चुनाव पर संजय राउत का बड़ा दावा, ममता बनर्जी का जिक्र कर बोले, 'मुझे तो...'

Updated on 23-04-2026 07:13 PM
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार (23 अप्रैल) को उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी और केंद्र की उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में एक तरह की 'गुंडागर्दी', हजारों जवानों में वहां उतारा, मुझे तो लगता है वहां वोटर्स कम और पुलिस ज्यादा हो गए हैं. 
चुनाव आयोग के दफ्तर पर बीजेपी का झंडा- राउत का तंज
संजय राउत ने कहा, "लगभग पूरा चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया है. चुनाव आयोग के दफ्तर पर मुझे बीजेपी का झंडा दिख रहा है. सब जगह पर कोशिश की गई कि ममता दीदी चुनाव न लड़ें, हार जाएं. लेकिन ये मुमकिन नहीं है. पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस के साथ है.

इसके आगे उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकारें कितनी भी कोशिश करें, मुझे तो पूरा विश्वास है कि तमिनलाडु में स्टालिन जी और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पूरे बहुमत से फिर एक बार सत्ता पर आ रहे हैं."

अमित शाह बंगाल नहीं असम की चिंता करें- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी सांसद ने ये भी कहा, "पश्चिम बंगाल में जो चाहे खा सकते हैं, किसी प्रकार का बंधन नहीं है. मैंने देखा है. हम जाते रहते हैं. अमित शाह चुनाव आता है तो जाते हैं. पूरा देश कोलकाता में जाता है. मुंबई के लोग भी जाते हैं. लोग वहां बहुत खुश हैं. आप (अमित शाह) अपनी चिंता करिए कि असम में क्या हो रहा है."

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक कितनी वोटिंग?
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 62.18 फीसदी और तमिलनाडु में 56.81 फीसदी मतदान हुए हैं



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.