Select Date:

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बता दिया 'आतंकवादी', बाद में देने लगे सफाई

Updated on 21-04-2026 04:31 PM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है.  
हालांकि बाद में खड़गे सफाई देते नजर आए. उन्होंने कहा कि, 'मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं.'

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाद में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं. उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. मैंने आपको क्रम बताया था, IT, ED। सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं." 

खड़गे ने BJP-AIADMK के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, "वे बीजेपी के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं. मोदी आतंकवादी हैं, जो बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं, उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है, और ये लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं. इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, ये लोग अन्नादुरई, आम्बेडकर, करुणानिधि के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं." 
तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं. आप जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया. इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, जैसे कि CBI, ED, IT सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापा मरवा रहे है

इसके बाद खड़गे ने अपनी बयान पर सफाई दी. 

बीजेपी ने की तीखी आलोचना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खडगे के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि, "हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी की मांग करता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है. तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी".
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है. यहां एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होंगे. यहां मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहे हैं 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.