Select Date:

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले गोसाबा में TMC कार्यकर्ता पर बड़ा हमला, बुरी तरह हुआ घायल, BJP पर आरोप

Updated on 20-04-2026 11:57 AM
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल कार्यकर्ता का पहचान दिव्येंदु गायेन के रूप में हुई है. TMC के नेताओं ने हमले के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है
तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन को झारग्राम में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां झालमुरी खा रहे थे.
केरल के नेट्टायम में दो रिश्तेदारों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार रात नेट्टायम के मलमुकल में हुई झड़प के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 94 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वट्टियूरकावु पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों में सिविल पुलिस अधिकारी दीपू और शिबू तथा वट्टियूरकावु पुलिस थाना प्रभारी विपिन एसी शामिल हैं. प्राथमिकी में कहा गया है कि माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रात करीब 8.30 बजे मलमुकल स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च के पास पहुंची. प्राथमिकी के अनुसार, माकपा के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर सीपीओ दीपू के सिर पर पत्थर से हमला किया, जबकि एसएचओ विपिन एसी पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने हमला किया. इसी तरह, सीपीओ शिबू पर भी लाठी से हमला किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दो रिश्तेदारों के बीच जमीन विवाद से उपजी है, जिनमें से एक भाजपा कार्यकर्ता और दूसरा माकपा समर्थक है, जिन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत और जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एनडीए के गहन प्रचार अभियान के तहत सोमवार से तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. आंध्र प्रदेश सरकार के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "नायडू राज्य चुनावों से पहले एनडीए के गहन प्रचार अभियान के तहत सोमवार और मंगलवार को तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार यात्रा करेंगे."
तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि राजनीतिक परामर्श फर्म आईपीएसी ने पश्चिम बंगाल में 20 दिनों के लिए अपना कामकाज रोक दिया है. पार्टी ने एक बयान में कहा कि यह दावा "पूरी तरह निराधार" है और आरोप लगाया कि यह चुनाव प्रचार के दौरान भ्रम पैदा करने का प्रयास है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.