छत्तीसगढ़ के लाल का बड़ा कमाल... कटेकल्याण के जंगलों से क्रिकेट तक रुद्रप्रताप का सफर, दक्षिण अफ्रीका में दिखेगी 140km गेंदबाजी की रफ्तार
Updated on
08-08-2026 10:33 PM
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने वाले रुद्रप्रताप का चयन मुंबई इंडियंस-रिलायंस टीम में हुआ है। वे 10 अगस्त को टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे।
कटेकल्याण से जगदलपुर तक क्रिकेट का सफर
चार साल पहले बेहतर क्रिकेट अवसरों की तलाश में रुद्रप्रताप कटेकल्याण से जगदलपुर पहुंचे थे। यहां स्थानीय क्रिकेटर प्रदीप गुहा की अकादमी में उन्हें अपनी तेज गेंदबाजी को निखारने का मौका मिला। इसी अकादमी में उन्होंने पहली बार ड्यूज बॉल से अभ्यास शुरू किया।
अकादमी पहुंचने के समय से ही रुद्रप्रताप की गेंदों में अच्छी रफ्तार थी। उनकी गति को सही तरीके से जानने के लिए प्रदीप गुहा ने स्पीड मशीन तक खरीदी। उस समय रुद्रप्रताप 120 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। निरंतर अभ्यास और मेहनत के बाद उनकी गति बढ़ती गई और अब वे 140 किमी प्रति घंटे तक गेंद फेंक रहे हैं।
कूच बिहार और सीके नायडू में बनाई पहचान
रुद्रप्रताप ने केवल नेट्स में ही अपनी रफ्तार नहीं दिखाई, बल्कि प्रतियोगी क्रिकेट में भी खुद को साबित किया। उन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी, वीनू मांकड़ ट्राफी और अंडर-23 सीके नायडू ट्राफी में हिस्सा लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…