इसमें बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा; मकसद भारतीय संस्कृति से परिचित कराना
Updated on
11-09-2026 10:51 PM
BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती दुपट्टा है। इसका मकसद मेहमानों को भारतीय संस्कृति से परिचत कराना है।
दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 12 और 13 सितंबर को होगी। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने बिजनेस फोरम में स्पीच भी दी।
भारत मंडपम में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल
ब्रिक्स सम्मेलन में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं।
यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल के प्रसिद्ध ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवाद भेंट किया। तिरुक्कुरल तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की रचना है। इसमें कुल 1,330 दोहे हैं, जिनमें नैतिक जीवन, शासन, अर्थव्यवस्था, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जुड़े विचार दिए गए हैं।
तिरुक्कुरल को तमिल साहित्य की सबसे महत्वपूर्ण रचनाओं में माना जाता है। इसका कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। 2026 में इसका रूसी अनुवाद भी प्रकाशित हुआ है।
ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शुक्रवार को रेत से एक खास कला बनाई। यह भारत आ रहे BRICS नेताओं के स्वागत के लिए तैयार की गई।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के चित्र हैं।
समिट पर मिसाइलों-फाइटर जेट से पहरा
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के 30 हजार जवान तैनात हैं।
एयर डिफेंस में आकाश मिसाइलों के साथ-साथ वायुसेना के लड़ाकू जेट भी तैनात किया गया है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए 11 होटल और 35 सुरक्षित रूट तय किए गए हैं।
रूटों पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे भी लगे हैं। गणतंत्र दिवस की तरह सख्त निगरानी व्यवस्था है। यहां एंटी एयरक्राफ्ट गन, एंटी ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर तैनात हैं।
BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की।इसमें सबसे अहम बयान पुतिन का रहा। उन्होंने…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं. वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे. इस…
पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमतों में पिछले पांच दिनों में बड़ा इज़ाफ़ा हुआ है.5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 21.88…
ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की क़रीबी समाचार एजेंसियों ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी मिसाइल हमलों के एक और दौर की सूचना दी है.इसमें बताया गया है…
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान जारी यूरोपीय संघ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि, "यूरोपीय…