Select Date:

शी जिनपिंग बोले, इतिहास के सही पक्ष में मजबूती से खड़े हों ब्रिक्स देश

Updated on 12-09-2026 07:05 PM
इमेज कैप्शन,ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि ब्रिक्स देशों को इतिहास के सही पक्ष में मज़बूती से खड़ा रहना चाहिए.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए शी जिनपिंग के दिए संबोधन के बारे में जानकारी दी.

पोस्ट के मुताबिक़, जिनपिंग ने कहा है कि ब्रिक्स देशों को अपने समय का अग्रदूत बनने का प्रयास करना चाहिए.

सात साल बाद भारत आए जिनपिंग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया दो युद्धों के बीच फंसी हुई है.

एक ओर, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. और दूसरी ओर ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इसराइल मिलकर लड़ रहे हैं, बदले में ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र के देशों के अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं.

जब जिनपिंग यह बयान दे रहे थे तो सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान भी मौजूद थे.

जिनपिंग ने ज़ोर देकर कहा कि ब्रिक्स देशों को वैश्विक शांति और स्थिरता बनाए रखने में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए.

उन्होंने विभिन्न सभ्यताओं के बीच संवाद, आपसी सीख और समझ को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया.

उनके मुताबिक, इससे देशों के बीच सहयोग और विश्वास मज़बूत होगा.

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिक्स को वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और उसे अधिक न्यायसंगत एवं प्रभावी बनाने का नेतृत्व भी करना चाहिए.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 September 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं. शी के अलावा इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद…
 12 September 2026
इमेज कैप्शन,ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंगचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि ब्रिक्स देशों को इतिहास…
 11 September 2026
BRICS समिट में आए प्रतिनिधियों और मेहमानों को खास गुडी बैग गिफ्ट किया जा रहा है। इसमें बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजराती…
 11 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की।इसमें सबसे अहम बयान पुतिन का रहा। उन्होंने…
 11 September 2026
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं. वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे. इस…
 10 September 2026
पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमतों में पिछले पांच दिनों में बड़ा इज़ाफ़ा हुआ है.5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 21.88…
 10 September 2026
भारत में 2023 में 9-10 सितंबर को जी-20 समिट हुआ था. इस समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए थे. लेकिन तब उनके शामिल होने को लेकर…
 09 September 2026
ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की क़रीबी समाचार एजेंसियों ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी मिसाइल हमलों के एक और दौर की सूचना दी है.इसमें बताया गया है…
 05 September 2026
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की एक झील में तैरता हुआ छोटा सा टापू फिर से दिखाई दिया है. शुरुआती खोज के बाद ये टापू ग़ायब हो गया था.पेड़ों से…
Advt.