छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द बड़ा फेरबदल... 33 जिलों के SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी
Updated on
10-05-2026 05:21 PM
राज्य में प्रशासनिक स्तर पर पांच महीने पहले हुए बड़े फेरबदल (CG Police Officers Transfers) के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार जल्द ही पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकती है।
प्रस्तावित फेरबदल में जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) से लेकर रेंज स्तर के IG, डीआईजी और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एडीजी स्तर के अधिकारियों तक की जिम्मेदारियों में बदलाव संभव माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार कुछ वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान में बिना प्रभार के कार्यरत हैं। ऐसे में नई सूची के जरिए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
33 जिलों पर रहेगा मुख्य फोकस
जानकारी के मुताबिक यह फेरबदल राजधानी रायपुर में लागू की गई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली से अलग होगा। रायपुर कमिश्नरी में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पहले ही किए जा चुके हैं, इसलिए इस बार मुख्य ध्यान राज्य के अन्य 33 जिलों पर रहेगा।
मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं, सशस्त्र बलों और जिला पुलिस इकाइयों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। शासन की कोशिश पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की बताई जा रही है।
जनवरी में हुआ था पहला बड़ा बदलाव
इस वर्ष जनवरी में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। उस समय संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इसी दौरान 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे।
अब पांच महीने बाद फिर से पुलिस महकमे में नई पदस्थापना सूची जारी होने के संकेत मिल रहे हैं। इसे राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
एसपी स्तर पर व्यापक बदलाव की संभावना
पुलिस मुख्यालय में चल रही चर्चाओं के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले जा सकते हैं। खासकर उन जिलों में अधिक बदलाव संभावित हैं, जहां हाल के समय में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां बढ़ी हैं।
दुर्ग और राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण रेंज में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि हालिया नियुक्तियों को देखते हुए आईजी स्तर पर बदलाव सीमित रहने के संकेत हैं।
डीएसपी और सीएसपी स्तर पर भी बनेगी नई सूची
सूत्रों का कहना है कि शहरों में लंबे समय से पदस्थ डीएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारियों की नई सूची भी तैयार की जा रही है। शासन ऐसे अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी देकर प्रशासनिक संतुलन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
पुलिस विभाग में होने वाले इस संभावित फेरबदल पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है, क्योंकि इसका सीधा असर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण…
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों…
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ…
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते…
राज्य में प्रशासनिक स्तर पर पांच महीने पहले हुए बड़े फेरबदल (CG Police Officers Transfers) के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।…
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार को उनके बकाया एरियर का भुगतान 120 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। यह…
अंबिकापुर के महामाया मंदिर (Mahamaya Temple) और महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार…