Select Date:

बालोद में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत, रोड पर बिखरे शरीर के अंग

Updated on 09-05-2026 02:50 PM
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और सड़क पर अंग बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
तीनों युवक थे घनिष्ठ मित्र
मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में करीबी मित्र थे और शुक्रवार रात किसी काम से बाइक पर डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
तेज रफ्तार कार से हुई आमने-सामने टक्कर
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार खैरीडीह गांव के पास बाइक से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर जा गिरे।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक का पैर शरीर से अलग हो गया, दूसरे युवक का हाथ कट गया, जबकि तीसरे युवक का पैर बुरी तरह टूट गया। मौके पर खून फैल गया और सड़क पर शवों के अंग बिखर गए।
घटनास्थल का दृश्य देखकर कांप उठे लोग
हादसे के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना का दृश्य बेहद भयावह था और शवों की हालत देखकर लोग सहम गए।

दुर्घटना में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर डौंडीलोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस कार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण…
 11 May 2026
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों…
 10 May 2026
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ…
 10 May 2026
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते…
 10 May 2026
राज्य में प्रशासनिक स्तर पर पांच महीने पहले हुए बड़े फेरबदल (CG Police Officers Transfers) के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।…
 09 May 2026
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक…
 08 May 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार को उनके बकाया एरियर का भुगतान 120 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। यह…
 08 May 2026
अंबिकापुर के महामाया मंदिर (Mahamaya Temple) और महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार…
 08 May 2026
एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे।…
Advt.