Select Date:

कोरबा में NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी त्यागी की सड़क हादसे में मौत

Updated on 08-05-2026 12:39 PM
एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे। नेशनल हाईवे 130 पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास हुए इस हादसे के बाद एसईसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, आरके त्यागी को हाल ही में डायरेक्टर टेक्निकल पद पर प्रमोट किया गया था। वे गुरुवार रात करीब 12 बजे गेवरा से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे।

पार्सल वाहन से टकराई कार
रास्ते में चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आरके त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरके त्यागी एसईसीएल में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से एसईसीएल परिवार में शोक का माहौल है।

हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसे
नेशनल हाईवे 130 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, भारी वाहनों की आवाजाही और लापरवाही के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।

पिछले 15 दिनों में जिले में कई जानलेवा हादसे सामने आ चुके हैं। कटघोरा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हुई थी। दीपका मार्ग पर ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई थी।
इसके अलावा बांगो क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के सदस्य की मौत हुई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे। वहीं उरगा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की भी मौत हो चुकी है।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही, ओवरटेकिंग और कई स्थानों पर पर्याप्त संकेतकों की कमी के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर निगरानी बढ़ाने, गति नियंत्रण लागू करने और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण…
 11 May 2026
छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सक्रिय पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला में महिला माओवादी ने पुलिस अधिकारियों…
 10 May 2026
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ…
 10 May 2026
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते…
 10 May 2026
राज्य में प्रशासनिक स्तर पर पांच महीने पहले हुए बड़े फेरबदल (CG Police Officers Transfers) के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है।…
 09 May 2026
जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे (CG Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक…
 08 May 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए सरकार को उनके बकाया एरियर का भुगतान 120 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। यह…
 08 May 2026
अंबिकापुर के महामाया मंदिर (Mahamaya Temple) और महामाया पहाड़ से लगे डबरीपानी के संरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार…
 08 May 2026
एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे हाल ही में पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे।…
Advt.