Select Date:

राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया

Updated on 02-04-2026 03:43 PM
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए सीनियर सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल लेंगे
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे. 

राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है. राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे 
राघव पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे. अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है.
राघव चड्ढा की 'चुप्पी' और राजनीतिक अटकलें

राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्ढा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. उनकी इस 'चुप्पी' को पार्टी के अंदर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी

नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल पार्टी के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं. उन्हें साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था. संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है. अब देखना ये है कि अशोक मित्तल की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में पार्टी के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, AAP ने राज्यसभा सचिवालय को कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद राघव चड्ढा की जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का आग्रह किया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.