Select Date:

'धुरंधर'-'भूत बंगला' के बीच चुपके से आई अभिषेक बच्चन की फिल्म, बिन शोरगुल बनी नोट छापने की मशीन, कमा डाले 100 Cr

Updated on 20-05-2026 01:46 PM
नई दिल्ली. इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच में एक ऐसी फिल्म आई जिसने चुपके से आकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. बिना ज्यादा शोरगुल के फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाते हुए टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया. वो फिल्म जिसकी आज बात कर रहे हैं वो मराठी फिल्म है.
इस फिल्म में बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के कई नामचीन चेहरे देखने को मिले हैं. रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने फिल्म में लीड रोल अदा किया है. रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है.
‘राजा शिवाजी’ रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है. इस फिल्म के लॉन्च के दौरान जेनेलिया ने इस फिल्म को अपने पति के लिए बेहद खास प्रोजेक्ट बताया था. इसमें बॉलीवुड के कई सारे दिग्गज सितारे एक साथ नजर आए थे. कई सितारों ने फिल्म में कैमियो किया था.
‘राजा शिवाजी’ का निर्देशन खुद रितेश देशमुख ने किया है. ये जेनेलिया और रितेश का ड्रीम प्रोजेक्ट था जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. फिल्म हिंदी पट्टी में भले ही ताबड़तोड़ नहीं चली है लेकिन ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है 
रिलीज के 19 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. 18वें दिनों के बिजनेस के बाद रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ये राजा शिवाजी अबतक की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.
‘राजा शिवाजी’ ने 11.35 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. दूसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 24.30 करोड़ का बिजनेस किया. ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है
फिल्म में रितेश और जेनेलिया ने लीड रोल अदा किया है. इसके अलावा भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, विद्या बालन, महेश मांजरेकर समेत कई सितारे हैं. फिल्म को लेकर मराठी दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.
‘राजा शिवाजी’ महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और स्वाभिमान पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है. यह फिल्म शिवाजी महाराज के संघर्ष, रणनीति और मुगल साम्राज्य के खिलाफ उनके पराक्रम को बड़े पर्दे पर जीवित करती है. दमदार युद्ध दृश्यों, भव्य सेट्स और प्रेरणादायक कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय से रूबरू करा रही है. ‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वीरता, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व की अद्भुत गाथा है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
 07 July 2026
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
 06 July 2026
आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की…
 03 July 2026
समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है। लेकिन कुछ रिश्ते और कुछ मूल्य…
 29 June 2026
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
 28 June 2026
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
Advt.