हमारे समाज में ये अच्छा नहीं माना जाता', आमिर की तीसरी शादी पर हिना खान का कमेंट, भड़के लोग, सुनाई खरी-खोटी
Updated on
26-07-2026 07:24 PM
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया। आमिर पर 'लव जिहाद' के भी आरोप लगे। इस बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने आमिर की तीसरी शादी पर ऐसा कमेंट कर दिया है कि अब वह खुद भी आमिर के फैंस के निशाने पर आ गई हैं।
लेटेस्ट एपिसोड में हिना ने शो के दौरान आमिर की तीसरी शादी पर चर्चा की। ये तब हुआ जब रुबीना ने बातचीत के दौरान सवाल किया कि क्या किसी सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ उसकी प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावित करती है। हिना इससे सहमत नहीं दिखतीं और कहती हैं- 'उस हिसाब से आमिर खान की कोई फिल्म नहीं चलनी चाहिए।'
रुबीना इस पर कहती हैं कि आमिर की जिंदगी कभी किसी बड़े विवाद में नहीं रही, तो जवाब में हिना ने गौरी स्प्रैट के साथ उनकी तीसरी शादी का जिक्र किया और कहा - 'ये कोई क्या कम बड़ा विवाद है? आम लोग तो यही सोचेंगे ना कि ये क्या कर रहा है? इसे भी छोड़ दिया?'
इस पर रुबिना कहती हैं कि, 'हम किसी को जज क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और फिर भी लोग उनकी उपलब्धियों की जगह उनकी शादी पर ध्यान दे रहे हैं।' हिना ने जवाब में कहा कि वह आमिर को जज नहीं कर रही हैं, लेकिन साथ ये भी कह दिया कि 'ये हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता।'
हिना कहती हैं- 'शादी पे शादी पे शादी... ये हमारे समाज में बहुत अच्छा नहीं मना जाता।' वहीं रॉकी जायसवाल कहते हैं- 'शादी छोड़ो, तलाक ही अच्छा नहीं माना जाता।'
अब ये एपिसोड बाहर आने के बाद हिना खान ट्रोल्स से घिर गई हैं। कई ने कहा कि देश में इससे ज्यादा बड़े मुद्दे हैं। एक ने कमेंट करते हुए कहा- 'यहां बैठकर चुगली करने का क्या मतलब?' वहीं एक ने कहा- 'किसी दूसरे की जिंदगी पर पंचायत गलत है।' ऐसे ही कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर हिना और रुबीना पर निशाना साध रहे हैं।
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा अपने लगातार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के काफिले के साथ दर्शकों के मनोरंजन का स्तर बढ़ा रहा है। हर हफ्ते नई और अलग कहानियाँ लेकर आने…