वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मिले एड सुनील माहेश्वरी
Updated on
26-07-2026 08:01 PM
नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की दी शुभकामनाएं
भोपाल। भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल (म.प्र. शासन) के पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एडवोकेट सुनील माहेश्वरी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनुराग जैन के नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त होने पर उनसे सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर एडवोकेट सुनील माहेश्वरी ने कहा कि अनुराग जैन एक अत्यंत अनुभवी, दूरदर्शी और कुशल प्रशासनिक अधिकारी हैं। मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। नीति आयोग जैसे देश के सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्थान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का सम्मान है, बल्कि देश के विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नीति आयोग विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके पश्चात एडवोकेट सुनील माहेश्वरी वल्लभ भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के नव नियुक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि अशोक वर्णवाल एक सक्षम, अनुभवी एवं संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश का प्रशासन और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा जनोन्मुखी बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा, जिसमें मुख्य सचिव के रूप में अशोक वर्णवाल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
सुनील माहेश्वरी ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ देश एवं प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मानक स्थापित करेंगे।
मंदिर और गौशाला हमारी आस्था एवं संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं : गोविंद सिंह राजपूतखाद्य मंत्री ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग का…
प्रेमचंद का साहित्य संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण की अमर पाठशाला: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कृतियों का किया पाठ; हिंदी विभाग के तत्वावधान में हुआ गरिमामयी आयोजनसागर/ पंडित…
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगीतेज : संजीव कुमार झाभोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों…
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ…
भोपाल। पवित्र ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। शंकराचार्य परंपरा के परम पूज्य स्वामी अखण्डानन्द महाराज…
भोपाल। साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के समागम का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला, जब हैदराबाद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरा पर 'काव्यधारा' संस्था के तत्वावधान में भव्य साहित्यिक…
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उज्जैन में 34 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित महर्षि सांदीपनि…
शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : गोविंद सिंह राजपूतभोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा…
भारतीय संस्कृति का अपमान कांग्रेस की पुरानी सोच का परिचायक : डॉ. आर. एच. लताभोपाल। भारतीय योगिनी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एच. लता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी…