अफगानिस्तान ने मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ा
Updated on
27-02-2026 01:55 PM
दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर विमान के जलते हुए मलबे के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और पकि्तका में भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में अफगान सेना के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह कर दिया गया है। काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।
55 पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को नष्ट कर दिया है। इस जमीनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई को जीवित पकड़ा गया है। आपक बता दें कि अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर 'ऑफेंसिव ऑपरेशन' शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान का ऑपरेशन गजब-लिल-हक
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके केवल दो सैनिक शहीद हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के जवाबी प्रहार में 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के किए गए अफगान हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
शरणार्थी शिविरों पर मिसाइल हमला
सीमा पर जारी इस गोलाबारी की चपेट में आम नागरिक भी आ रहे हैं। तोरखम सीमा के पास एक अफ़ग़ान शरणार्थी शिविर पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 नागरिक घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।
डूरंड लाइन विवाद की जड़
दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा, जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है, विवाद का मुख्य केंद्र है। अफगानिस्तान इस सीमा को आधिकारिक मान्यता नहीं देता है। हाल के महीनों में TTP (पाकिस्तानी तालिबान) के हमलों को लेकर पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच कतर की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम अब पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने आज सुबहा बड़ा हमला किया है. उन्होंने खोर्रमशहर-4 नाम की भारी मिसाइलें ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 19वें चरण में तेल अवीव…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने मोदी को अनोखा और बेहद अनुशासित नेता करार…
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेस को निशाना बनाया है, जिससे अमेरिकी एयर डिफ़ेंस में कमियाँ सामने आई हैं.ज़ाहिर तौर पर यह अमेरिका और इस इलाक़े में उसके साथी…
दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की इसराइल यात्रा करेंगे. यह यात्रा बुधवार को शुरू हो रही है.प्रधानमंत्री मोदी 25-26 फ़रवरी को इसराइल की यात्रा पर रहेंगे.इसराइल के प्रधानमंत्री…
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वैश्विक टैरिफ़ लगाते वक़्त अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया.सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उन छह जजों पर असामान्य रूप से व्यक्तिगत हमला बोला, जिन्होंने टैरिफ़ रद्द करने का फ़ैसला सुनाया.इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक…