Select Date:

पीएम मोदी संग मैक्रों की मीटिंग का काउंटडाउन! भारत-फ्रांस के बीच होंगी ये बड़ी डील, जानें सब

Updated on 16-02-2026 02:28 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जो उनकी भारत की चौथी यात्रा और पहली मुंबई यात्रा होगी.

PIB की रिपोर्ट के मुताबिक 17 फरवरी को लगभग दोपहर 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठक में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा और नई साझेदारी के क्षेत्रों पर चर्चा होगी. बातचीत का लक्ष्य आर्थिक, रक्षा, तकनीकी और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और ग्लोबल इशू जैसे सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

AI इम्पैक्ट समिट और नवाचार वर्ष 2026

शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रमुख, शोधकर्ता, स्टार्ट-अप संस्थापक और तकनीकी इनोवेटर्स शामिल होंगे. दोनों देश अपनी साझेदारी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उच्च तकनीकों के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संदेश देंगे.

यात्रा का महत्व

राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक मानी जा रही है. यह दौरा वैश्विक स्तर पर द्विपक्षीय सहयोग को दोबारा पुष्टि करने और लंबी अवधि की साझेदारी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है. इस तरह से 17 फरवरी का दिन भारत-फ्रांस संबंधों की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां दोनों देशों के नेता रणनीतिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग और नवाचार के विषयों पर गहन बातचीत करेंगे.

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग

भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुआ है. खासकर राफेल लड़ाकू विमानों की वजह से दोनों देशों के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं. भारत ने साल 2016 में फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया था. ये विमान भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने में अहम साबित हुए. राफेल आधुनिक तकनीक से लैस है और यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर सटीक हमला करने में सक्षम है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने आज सुबहा बड़ा हमला किया है. उन्होंने खोर्रमशहर-4 नाम की भारी मिसाइलें ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 19वें चरण में तेल अवीव…
 05 March 2026
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने मोदी को अनोखा और बेहद अनुशासित नेता करार…
 04 March 2026
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेस को निशाना बनाया है, जिससे अमेरिकी एयर डिफ़ेंस में कमियाँ सामने आई हैं.ज़ाहिर तौर पर यह अमेरिका और इस इलाक़े में उसके साथी…
 28 February 2026
अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अभी शुरू हुई है. विशेषज्ञ कहते हैं कि ये 3-4 या 7-10 दिन चलेगी. अमेरिका ने दो कैरियर और 70 जेट्स तैनात किए. इजरायल ने…
 27 February 2026
दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा…
 25 February 2026
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की इसराइल यात्रा करेंगे. यह यात्रा बुधवार को शुरू हो रही है.प्रधानमंत्री मोदी 25-26 फ़रवरी को इसराइल की यात्रा पर रहेंगे.इसराइल के प्रधानमंत्री…
 22 February 2026
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वैश्विक टैरिफ़ लगाते वक़्त अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया.सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से…
 21 February 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उन छह जजों पर असामान्य रूप से व्यक्तिगत हमला बोला, जिन्होंने टैरिफ़ रद्द करने का फ़ैसला सुनाया.इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के…
 16 February 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक…
Advt.