इजरायल की 7 लेयर एयर डिफेंस को भेदने वाली ईरान की 'खोर्रमशहर-4' मिसाइलें, बरपा रहीं कहर
Updated on
06-03-2026 01:29 PM
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने आज सुबहा बड़ा हमला किया है. उन्होंने खोर्रमशहर-4 नाम की भारी मिसाइलें ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 19वें चरण में तेल अवीव के बीचों-बीच, बेन गुरियन एयरपोर्ट और वहां की इजरायली एयर फोर्स की 27वीं स्क्वाड्रन बेस पर
दांगी
ये मिसाइलें 1 टन वजन वाले वारहेड से लैस थीं और IRGC ने इन्हें 'या हसन इब्न अली' कोडनेम के तहत लॉन्च किया. ये मिसाइलें हमले वाले ड्रोन के साथ आगे बढ़ीं इजरायल की 7 परतों वाली एयर डिफेंस को पार करके पहुंचीं
18वें चरण में अमेरिकी ठिकानों पर हमला
IRGC के बयान में बताया गया कि इससे पहले 18वें चरण में ईरान ने बहरीन, यूएई और कुवैत में अमेरिका के 20 सैन्य ठिकानों पर सफल हमला किया गया था. ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिकी सैनिक डरकर अपने बेस छोड़कर होटलों में छिप गए. अमेरिकी सेना अब फारस की खाड़ी के देशों में आम नागरिकों की इमारतों को ढाल बना रही है. लेकिन IRGC की खुफिया नजर इन सब पर है. ईरानी सैनिक अमेरिकी सैनिकों का पीछा कर रहे हैं.
खोर्रमशहर-4 मिसाइल क्या है और इसकी खासियतें
खोर्रमशहर-4 को खैबर मिसाइल भी कहते हैं. यह मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है जो सड़क पर चलने वाली लॉन्चर से दागी जाती है. इसकी लंबाई 13 से 13.5 मीटर, व्यास 1.5 से 1.8 मीटर और वजन 15000 से 20000 किलो है. इसमें 1800 किलो तक पेलोड ले जाने की क्षमता है
मिसाइल में 1 टन से ज्यादा हाई एक्सप्लोसिव वारहेड लगाया जा सकता है. यह लिक्विड फ्यूल से चलती है और 2000 से 3000 किलोमीटर तक मार कर सकती है. ईरान का दावा है कि यह 2000 किलोमीटर दूर भी 30 मीटर के दायरे में सटीक निशाना लगाती है.
मिसाइल की तैयारी और स्पीड
खोर्रमशहर-4 को लॉन्च करने में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं. यह 19757 km/hr की स्पीड से हवा के बाहर और 9878 km/hr की स्पीड से हवा के अंदर उड़ती है. मिसाइल में मल्टीपल वॉरहेड लगाए जा सकते हैं. यह 80 छोटे-छोटे टारगेट तक मार सकती है. वॉरहेड आखिरी समय में अलग होकर इतनी तेजी से गिरता है कि दुश्मन की एयर डिफेंस उसे रोक नहीं पाती.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने आज सुबहा बड़ा हमला किया है. उन्होंने खोर्रमशहर-4 नाम की भारी मिसाइलें ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 19वें चरण में तेल अवीव…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने मोदी को अनोखा और बेहद अनुशासित नेता करार…
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक बेस को निशाना बनाया है, जिससे अमेरिकी एयर डिफ़ेंस में कमियाँ सामने आई हैं.ज़ाहिर तौर पर यह अमेरिका और इस इलाक़े में उसके साथी…
दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की इसराइल यात्रा करेंगे. यह यात्रा बुधवार को शुरू हो रही है.प्रधानमंत्री मोदी 25-26 फ़रवरी को इसराइल की यात्रा पर रहेंगे.इसराइल के प्रधानमंत्री…
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल वैश्विक टैरिफ़ लगाते वक़्त अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया.सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के उन छह जजों पर असामान्य रूप से व्यक्तिगत हमला बोला, जिन्होंने टैरिफ़ रद्द करने का फ़ैसला सुनाया.इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक…