Select Date:

कपूर खानदान की लाडली से किया ब्रेकअप, अब राजेश खन्ना की नातिन को डेट कर रहा हीरो? कैमरा देख छिपाया चेहरा

Updated on 23-05-2026 06:29 PM
वेदांग रैना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइंस में आ गए हैं. एक्टर की लव लाइफ चर्चा में है. खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्हें राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के साथ देखा गया. कैमरा देखकर नाओमिका अपना चेहरा छिपाती दिखीं. इसके बाद से दोनों के अफेयर की बातें शुरू हो गई हैं. 

नाओमिका को को डेट कर रहे वेदांग?
'चांद मेरा दिल' की स्क्रीनिंग के दौरान नाओमिका सरन और वेदांग रैना को साथ देखा गया. दोनों को साथ देखकर जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना चाहा, तो नाओमिका ने अपना चेहरा छिपा लिया. इसके बाद वो वैदांग के साथ कार में बैठकर चली गईं. स्क्रीनिंग पर दोनों के बीच गहरा बॉन्ड भी साफ नजर आया, जिसे देखकर फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.  

सुपरस्टार की नातिन होने के बावजूद नाओमिका का सिंपल लुक लोगों का ध्यान खींच ले गया. 25 साल के वैदांग का कूल अवतार भी देखते ही बना. फैन्स ने कमेंट करते हुए कहा कि दोनों क्यूट हैं. कई लोगों ने फ्यूचर कपल  का टैग भी दिया. हालांकि, वेदांग और नाओमिका एक-दूसरे को डेट कर भी रहे हैं या नहीं, इस पर अभी उन्होंने कुछ नहीं कहा है.

खुशी कपूर से हुआ ब्रेकअप 
वेदांग रैना और खुशी कपूर का रिलेशन भी किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद इस साल जनवरी महीने में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. वेदांग और खुशी में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. ब्रेकअप के दोनों एक्स कपल लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं. एक ओर जहां वेदांग को नाओमिका के साथ देखा गया. वहीं खुशी कपूर अपने एक्स के साथ दिखाई दीं. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
 07 July 2026
नेटफ्लिक्स का शो 'लॉकअप: सच या सजा' सुर्खियों में है. रियलिटी शो में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है. भारतपे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी…
 06 July 2026
आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की…
 03 July 2026
समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है। लेकिन कुछ रिश्ते और कुछ मूल्य…
 29 June 2026
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू…
 28 June 2026
रियलिटी शो 'अलायंस' में इस बार ऐसा इमोशनल पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं. एक्टर-सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ शो का हिस्सा…
Advt.