Select Date:

ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकियों के बाद अमेरिका और डेनमार्क में हुआ ये समझौता

Updated on 19-09-2026 02:51 PM
अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर एक समझौते की घोषणा की है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकी दी थी. इस समझौते के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप की धमकी से उपजे राजनयिक विवाद का समाधान हो गया है.

ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अमेरिका को "सुरक्षा और अन्य सभी ज़रूरतों पर स्थायी नियंत्रण" प्रदान करेगा.

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता "आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में सुरक्षा को मज़बूत करता है.

उन्होंने समझौते के उन ख़ास बिंदुओं पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिनका ज़िक्र ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया था.

यह समझौता ट्रंप की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर ग्रीनलैंड को अपने क़ब्ज़े में लेने की महीनों से दी जा रही धमकियों के बाद हुआ है. इसमें उन्होंने रक्षा मक़सद के लिए इसकी रणनीतिक स्थिति और इसके खनिज संपदा का हवाला दिया था.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता "अमेरिका के लिए बिना किसी लागत के है और इससे अमेरिका को ग्रीनलैंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उसकी रक्षा करने के लिए जो ज़रूरी है, वह करने की क्षमता हासिल होगी.

उन्होंने कहा कि इसमें एक नियम शामिल है कि कोई भी अमेरिकी विरोधी देश ग्रीनलैंड में सैन्य उपस्थिति बनाए नहीं रख सकता है या "हमारी स्पष्ट लिखित स्वीकृति के बिना ग्रीनलैंड में संवेदनशील निवेश नहीं कर सकता है.

बताया.

उन्होंने एक बयान में कहा, "यह समझौता ग्रीनलैंड में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का स्थायी और पूर्ण रूप से समाधान करता है."

समझौते का कोई लिखित दस्तावेज़ जारी नहीं किया गया है. बीबीसी ने डेनिश दूतावास और व्हाइट हाउस से संपर्क किया है 

आधिकारिक बयान जारी किए बिना, यह स्पष्ट नहीं है कि यह समझौता डेनमार्क के साथ 1951 के समझौते से किस प्रकार अलग है, जिसके तहत अमेरिका ग्रीनलैंड में जितने चाहे उतने सैनिक भेज सकता है.

अमेरिका ने पहले से ही इस क्षेत्र के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित अपने पिटुफिक अड्डे पर 100 से अधिक सैन्य कर्मियों को स्थायी रूप से तैनात कर रखा है.

ट्रंप का कहना है कि रूस और चीन से मिसाइल हमलों से अमेरिका की रक्षा के लिए डिज़ाइन की गई गोल्डन डोम डिफेंस सिस्टम के निर्माण की उनकी योजना के लिए ग्रीनलैंड ज़रूरी है और यूरोपीय सहयोगी इस प्रयास में सहयोग कर सकते हैं.

इस द्वीप में रेयर अर्थ मिनिरल्स के विशाल भंडार हैं, जिनमें से कई मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित टेक्नोलॉजी के लिए महत्वपूर्ण हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को लेकर है…
 19 September 2026
इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल की एक सहयोगी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़त किए थे.वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल…
 19 September 2026
अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर एक समझौते की घोषणा की है.इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकी दी थी. इस समझौते…
 18 September 2026
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब ट्रंप ने दावा किया है…
 15 September 2026
सऊदी अरब ने मंगलवार को मक्का और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दाह समेत कई इलाकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किए.ईरान समर्थित हूती लड़ाकों के एक हफ़्तों से…
 15 September 2026
इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को ग़ज़ा में एक सैन्य अभियान में हमास के पांच सदस्यों को मार दिया है, जिनमें एक कमांडर भी शामिल है.द…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
Advt.