Select Date:

कैमरे में दिखा जानवर, लोगों ने कहा- पैंथर है! अलवर में रातभर जागते रहे लोग, वन विभाग ने बिछाए जाल

Updated on 12-08-2026 04:36 PM
राजस्थान के अलवर में एक जानवर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. काला कुआं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास लगे कैमरों में रात के वक्त एक संदिग्ध वन्यजीव दिखाई दिया. लोगों को शक है कि ये पैंथर है. हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन डर इतना है कि लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं. वन विभाग की टीमें भी इलाके में गश्त कर रही हैं और जानवर को पकड़ने के लिए जाल बिछाए गए हैं.
मामला अलवर के काला कुआं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके का है. यहां लगे कैमरों में रात के वक्त एक वन्यजीव की हलचल रिकॉर्ड हुई. जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली, इलाके में पैंथर की चर्चा शुरू हो गई.
लोगों को डर है कि कहीं पैंथर कॉलोनी में न आ गया हो. इसी डर के चलते कई लोग रातभर जागते रहे. कुछ लोग इलाके में पहरा भी देते रहे. दूसरी तरफ, वन विभाग को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. वनकर्मियों ने संभावित ठिकानों और आसपास की झाड़ियों में काफी देर तक तलाश की, लेकिन जानवर का कोई सुराग नहीं मिला.
वन विभाग के रेंजर शंकर सिंह शेखावत ने बताया कि काला कुआं इलाके में पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिली थी. कैमरे की फुटेज में किसी वन्यजीव की एक झलक जरूर दिखाई दी है. लेकिन सिर्फ फुटेज देखकर ये पक्का नहीं कहा जा सकता कि वो पैंथर ही है.
यानी फिलहाल कहानी में सबसे बड़ा सवाल यही है- कैमरे में दिखा जानवर आखिर है कौन? एहतियात के तौर पर वन विभाग ने टीमों को अलर्ट कर दिया है. इलाके में लगातार गश्त की जा रही है. साथ ही जगह-जगह जाल भी लगाए गए हैं, ताकि अगर पैंथर या कोई दूसरा जंगली जानवर इलाके में मौजूद है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके.

वन्यजीव प्रेमी चिन्मय मैशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने आसपास के इलाके में तलाश की. लेकिन उनकी टीम को भी अभी तक जानवर का कोई पक्का सुराग नहीं मिला.

फिलहाल कैमरा फुटेज ही सबसे बड़ा सुराग है. वन विभाग उसकी जांच कर रहा है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासकर रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और किसी संदिग्ध जानवर को देखने पर उसके पास जाने की बजाय वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है. अभी पैंथर की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन डर का माहौल जरूर है. लोग जाग रहे हैं, वनकर्मी गश्त कर रहे हैं और जाल बिछे है 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
 12 August 2026
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
 12 August 2026
राजस्थान के अलवर में एक जानवर ने लोगों की नींद उड़ा दी है. काला कुआं और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास लगे कैमरों में रात के वक्त एक संदिग्ध वन्यजीव…
 11 August 2026
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
 11 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…
 10 August 2026
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का…
 10 August 2026
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे…
 10 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
 09 August 2026
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
Advt.