रांची पुलिस ने बताया प्रदर्शनकारियों पर क्यों आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया
Updated on
10-08-2026 05:28 PM
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया है.
रांची सिटी के एसपी पारस राणा ने बताया है कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी और चार से पांच प्रदर्शनकारी मामूली रूप से घायल हुए हैं.
जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर स्टूडेंट प्रदर्शनकारी झारखंड विधानसभा तक मार्च निकाल रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की है. हालांकि, प्रदर्शनकारी अब भी मौके पर डटे हुए और उन्होंने कई बैरिकेड भी पार किए हैं.
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने बताया है कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं.
उन्होंने बताया है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और कई प्रदर्शनकारियों को लाठियां लगी हैं और वो घायल हुए हैं.
देवेंद्रनाथ महतो ने क्या कहा?
इस मार्च में नौ दिन से अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्रनाथ महतो भी शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वो कंटीले तारों की बाड़ और बैरिकेडिंग पार करके आए हैं.
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है. 10 अगस्त को प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए मार्च कर रहे हैं.
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मार्च का समर्थन करते हुए कहा है कि "हम सब आपके साथ हैं."
वहीं झारखंड सरकार का दावा है कि उसने स्टूडेंट्स की करीब 98 फ़ीसदी मांगें मान ली हैं, लेकिन स्टूडेंट इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. सबसे बड़ा विवाद जेएसएससी (झारखंड स्टाफ़ सिलेक्शन कमीशन)-सीजीएल परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच को लेकर है.
देवेंद्र नाथ महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं भूख हड़ताल पर हूं, इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने आया हूं. मैं यहां एंबुलेंस से पहुंचा हूं और स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहा हूं."
उन्होंने कहा, "सरकार को अभ्यर्थियों की मांगें माननी होंगी. सरकार आंसू गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है जो कि निंदनीय है. सरकार डर गई है. कायर सरकार है और सरकार जब जब डरती है पुलिस को आगे करती है. हम देखेंगे सरकार के आंसू गैस और लाठी में कितनी ताक़त है."
"तीन राउंड सरकार से बात हो चुकी है अब उनसे कोई बातचीत नहीं होगी. अगर छात्रों की बात नहीं मानी जाती है तो सरकार की कुर्सी हिल सकती है."
पुलिस ने क्यों किया लाठीचार्ज?
रांची सिटी के एसपी पारस राणा ने आंसू गैस दागे जाने को लेकर कहा है कि 90 फ़ीसदी स्टूडेंट्स शांतिपूर्ण हैं लेकिन 10 फ़ीसदी स्टूडेंट ऐसे हैं जो किसी की भी नहीं सुन रहे हैं.
उन्होंने बताया, "प्रदर्शनकारी पिछली चार बैरिकेडिंग तोड़कर आगे आ चुके हैं, उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन आगे भी एक बैरिकेड तोड़ दिया गया जिसमें तीन पुलिसवाले दब गए."
"अभी भी पुलिस फोर्स को धक्का दिया गया है और कुछ जगह पत्थर भी फेंके गए हैं. फिर भी हमने 30 सेकंड तक बल प्रयोग किया लेकिन फिर संयम बरता है. सभी स्टूडेंट हमारे भाई-बंधु हैं हम यही अपील करेंगे आप शांतिपूर्ण रहें."
एसपी पारस राणा ने ये भी बताया है कि चार से पांच प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटे आई हैं जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है.
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का…
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…