'युवाओं को कॉकरोच कहने वाले के हाथ से डिग्री...' CJI सूर्यकांत को कॉन्वोकेशन में बुलाने पर भड़के छात्र
Updated on
09-08-2026 08:04 PM
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता दिया गया है, जिसका यूनिवर्सिटी के पास आउट हो रहे छात्रों के एक ग्रुप ने विरोध किया है.
साल 2026 बैच के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, कुलसचिव, फैकल्टी और विश्वविद्यालय प्रशासन को एक लेटर लिखा है. इस पत्र में छात्रों ने प्रशासन से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की मांग की है.
छात्रों ने हालिया मामलों पर जताते हुए तर्क दिया है कि मुख्य न्यायधीश को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित करना संवैधानिक जवाबदेही और शैक्षणिक स्वतंत्रता के मूल्यों के खिलाफ है.
छात्रों ने पत्र में क्या लिखा?
विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजे गए पत्र में छात्रों ने लिखा, 'युवाओं को कॉकरोच कहने से लेकर पुलिस बर्बरता के वीडियो दिखने का समय न होने जैसे असंवेदनशील बयान देने तक, CJI ने हमारे जैसे छात्रों के लिए उदासीनता दिखाई है. ऐसे में उन्हें हमारे कॉलेज में आमंत्रित करना और उनके हाथों से उन डिग्रियों को हासिल करना, जो हमारे लिए शैक्षणिक और भावनात्मक रूप से बहुत अहम हैं, हमें सही नहीं लग रहा है.'
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से रिक्वेस्ट करते हुए कहा, 'हम विश्वविद्यालय प्रशासन से सीजीआई को निमंत्रण देने के अपने प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं. हमें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय इसे सिर्फ एक बैच की मांग न मानकर सभी ग्रेजुएट हो रहे छात्रों की एक साझा चिंता के रूप में देखेगा.'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने…
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का…
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे…