प्रयागराज में प्रोफेसर पर B-Tech छात्रा से रेप की FIR:पीड़ित बोली- कमरे में बुलाकर कपडे फाड़े, धमकाया- करियर बर्बाद कर दूंगा
Updated on
12-08-2026 04:41 PM
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर धमकाया- अगर शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो फेल कर दूंगा। डिग्री रुकवा दूंगा। करियर खराब कर दूंगा।
वारदात मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि जैसे-तैसे वह अपने कमरे पहुंची। डरी-सहमी रही। अगले दिन वह शिवकुटी थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत की।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा-
"पीड़ित छात्रा की शिकायत पर FIR करके आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस डिजिटल सबूत और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।"
2 साल से छात्रा को पढ़ा रहा आरोपी प्रोफेसर
उड़ीसा की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी एप्लीकेशन में बताया- मैं बीटेक में पढ़ती हूं। एक साल पहले प्रोफेसर सौगातो राय मुझे पढ़ाते थे। छुटि्टयों में मेरे घरवाले यहां आ गए। कॉलेज के गेस्ट हाउस में रुके थे।
एक दिन हम सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी प्रोफेसर सौगातो राय भी वहां आ गए। वह मेरे घरवालों के पास आया और बोला कि आपकी बेटी को मैं पढ़ाता हूं। तब मेरी मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में मदद करने की बात कही थी।
उस समय प्रोफेसर सौगातो राय ने कहा कि मैं मदद करुंगा। मगर मैं अपने केबिन में नहीं पढ़ा सकता। वहां पढ़ाऊंगा तो लोग गलत आरोप लगाएंगे। यह मेरे फ्लैट पर आए तो मैं पढ़ा सकता हूं।
इसके बाद मेरे पिता ने भी सौगातो राय से बात की। उसे डिनर पर बुलाया। इसके बाद मैं उसके पास पढ़ने जाने लगी। 6 अगस्त को मेरे घरवाले चले गए। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर ने स्नैप चैट से बात करना शुरू कर दिया। अश्लील बातें करने लगा।
उसने मुझसे कहा कि वह मुझे गले लगाना चाहता है। 9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे मैं हॉस्टल से लाइब्रेरी जा रही थी। रास्ते में आरोपी प्रोफेसर ने रोक लिया। उसने मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो? मैंने जवाब दिया कि लाइब्रेरी तो कहने लगा कि केबिन में आने को कहा। फिर बोला कि मेरे कमरे में आओ। वहीं तुम्हें पढ़ाएंगे।
आवास पर बुलाकर रेप किया, फेल करने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं पैदल उसके आवास पर पहुंची। यहां उसने मुझसे कहा कि बेड पर बैठ जाओ। आज यहीं पढ़ाएंगे। मैं बैठी तो वह मुझे छूने लगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो। मैं आपकी स्टूडेंट हूं। आप ऐसा बिहैव नहीं कर सकते। मैंने विरोध किया और उठकर जाने लगी। तभी उसने मुझे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरे साथ रेप किया। किसी तरह मैं भागकर अपने घर पहुंची।
आरोपी कोलकाता का रहने वाला, 3 साल से MNNIT तैनात रेप का आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय कोलकाता का रहने वाला है। पत्नी कोलकाता में ही रहती है। वह तीन साल से यानी नवंबर 2023 से MNNIT में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर है। पश्चिम बंगाल से ही गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी से बीटेक किया है। इसके बाद IIT धनबाद से एमटेक और फिर वहीं से पीएचडी भी की। आरोपी ने वायरलेस सेंसर नेटवर्क और अनमैंड एरियल वेहिकल एडेड कम्युनिकेशन में रिसर्च किया है।
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के लंबा कार्यकाल पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक…
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है. इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती…
झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का…
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई. छात्रों के लगातार आगे…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…
हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन सेरेमनी को लेकर विवाद हो गया है. दरअसल सेरेमनी में CJI सूर्यकांत को बतौर चीफ गेस्ट न्योता…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ चल रहे स्टूडेंट आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है.सरकार और आंदोलनकारियों के बीच रविवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस…