Select Date:

सम्राट चौधरी के बिहार का CM बनते ही ये क्या बोल गए हिमंत बिस्वा सरमा- 'वहां BJP की सरकार नहीं...'

Updated on 15-04-2026 10:01 PM
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ कहा कि बिहार में यह केवल बीजेपी की सरकार नहीं, बल्कि एनडीए (NDA) गठबंधन की सरकार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सरकार में बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, इसलिए इसे सिर्फ बीजेपी सरकार कहना सही नहीं होगा.
NDA सरकार पर क्या बोले सरमाहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बिहार में गठबंधन की ही सरकार बनी है और आगे भी यही स्थिति रहेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भले ही बीजेपी से हों, लेकिन सरकार पूरी तरह एनडीए की है.

परिसीमन और महिला आरक्षण पर बयानपरिसीमन के मुद्दे पर सरमा ने कहा कि इस विषय पर संसद में पूरी चर्चा होगी और सभी दल अपनी राय रख सकेंगे. उन्होंने कहा कि असली मुद्दा महिलाओं को आरक्षण देना है, लेकिन अभी तक इस पर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है कि किसे कितना आरक्षण मिलेगा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन का मुद्दा उठा रहा है. सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें “पागल आदमी” तक कह दिया, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है.
असम चुनाव को लेकर दावाअसम में आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सरकार दोबारा आसानी से बन जाएगी. हालांकि, उन्होंने सीटों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा देने से इनकार किया.

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटकाइस बीच, कांग्रेस नेता पवन खेरा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने तेलंगाना हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर आरोप लगाने के मामले में एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दी गई थी.

न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए असम सरकार की याचिका पर जवाब मांगा है. अदालत ने फिलहाल विवादित आदेश के अमल पर रोक लगा दी है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि अगर खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो इस आदेश का उस पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.