Select Date:

पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, CM हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप

Updated on 07-04-2026 01:08 PM
पवन खेड़ा पर FIR दर्ज करने के बाद असम पुलिस कांग्रेस नेता के दिल्ली आवास पहुंची है. CM हिमंता सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी.
असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा FIR दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है. 

कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है. दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे. उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है. 
क्या है पूरा मामला?
रविवार को असम में एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिनकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने का आरोप लगाया. इसके तुरंत बाद, असम के मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया.

सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है. जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके ढहते जनाधार को ही उजागर करते हैं.
पवन खेड़ा के आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित' बताते हुए, सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे. इसके साथ उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि खेड़ा को उनके बयानों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा.
पवन खेड़ा ने किस आधार पर किया था दावा?

पवन खेड़ा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दस्तावेज़ पेश किए, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि वे उन्हें विदेश में मौजूद अपने साथियों से मिले हैं. खेड़ा ने कहा कि रिनकी सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के वैध पासपोर्ट हैं.

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुबई में उनकी कुछ प्रॉपर्टीज़ हैं और अमेरिका के व्योमिंग में उनकी एक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका बजट 34.67 बिलियन USD है. होटल इंडस्ट्री में उतरने की भी उसकी योजना है.

खेड़ा ने मुख्यमंत्री के भारतीय चुनावी कानूनों के पालन पर भी सवाल उठाए और इस बात पर ज़ोर दिया कि इन संपत्तियों का ज़िक्र सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया था.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रिनकी सरमा के पास भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट है. भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है.
कांग्रेस नेता ने हिमंत बिस्वा सरमा की गिरफ़्तारी और आगामी विधानसभा चुनावों से उनकी अयोग्यता की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अघोषित अंतरराष्ट्रीय संपत्तियां भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती हैं. अगर चुनाव नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, तो वे विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं.

पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुजारिश की. इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की अपील की.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों पर कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. गुरुवार…
 21 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा लेकिन इससे पहले राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय…
 21 April 2026
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सोमवार की शाम उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हाई कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर…
 21 April 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी…
 20 April 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. देर रात एक TMC…
 19 April 2026
भारतीय राजनीति के वर्तमान दौर को यदि मोदी युग कहा जाए, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में न केवल देश की सत्ता संभाली,…
 18 April 2026
वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए जाने को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर शनिवार को दिल्ली के राउज अवेन्यू कोर्ट में सुनवाी हुई कोर्ट ने सोनिया…
 18 April 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता की सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने…
 18 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया है। इस बिल के समर्थन में 298 सदस्यों ने वोट किया, जबकि विरोध में 230 सदस्यों ने वोट किया। बिल पर वोटिंग से…
Advt.