Select Date:

हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं', नासिक टीसीएस मामले पर बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख

Updated on 18-04-2026 04:58 PM
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारे खान पर निशाना साधा। बीजेपी नेता नवनीत राणा ने ने सवाल किया कि जब नासिक में टीसीएस की बेचारी लड़कियों को बुर्का पहनने और बीफ-मटन खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था, तब उनकी आवाज क्यों नहीं उठी?
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्यारे खान पर निशाना
नवनीत राणा ने कहा कि प्यारे खान ने तब आवाज क्यों नहीं उठाई, जब टीसीएस नासिक में यह घटना हुई थी? तब बेचारी लड़कियों को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा था, उन्हें बीफ-मटन खाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। आज अचलपुर-परतवाड़ा घटना को लेकर प्यारे खान के पेट में दर्द हो रहा है। प्यारे खान, आप क्या कह रहे हो? अगर कोई मेरी हिंदू बेटियों पर जुल्म करेगा, उनका वीडियो वायरल करेगा, उनका गलत इस्तेमाल करेगा तो नवनीत राणा मैदान में डटी रहेंगी। तुम जो चाहो कर सकते हो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पहले तुम जवाब दो।
'कोचिंग जिहाद' का जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि प्यारे खान हिंदू धर्म को समझते हैं, लेकिन पाकिस्तान में कुछ अच्छा होता है तो उनका झंडा पूरे महाराष्ट्र में लहराया जाता है। उन्होंने प्यारे खान से सवाल किया कि टीसीएस घटना में क्या कार्रवाई हुई? पुलिस थानों में दर्ज 'लव जिहाद' के सभी मामलों पर प्यारे खान क्या कहते हैं? तथाकथित 'कोचिंग जिहाद' के मामलों पर उनका क्या रुख है?
अखिलेश, उद्धव पर हमला
नवनीत राणा ने अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवारों की महिलाओं को पहले से ही प्लेटफॉर्म मिल जाता है, लेकिन आम कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बेटियों को राजनीति में आने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मेरा अखिलेश यादव से भी एक सवाल है। जब आपकी जीवनसाथी लोकसभा के सदस्य बनती हैं तो उन्हें मंच मिल जाता है, लेकिन आम कार्यकर्ताओं और मजदूरों की बेटियों को उस मंच तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। जो कामकाजी महिला राजनीति में आना चाहती है, उसे कोई समर्थन नहीं मिलता। जहां आपके अपने परिवारों की महिलाओं को मंच मिल जाता है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ही इस देश की महिलाओं को मंच और अवसर दे रहे हैं।

प्रियंका गांधी पर कसा तंज
प्रियंका गांधी के संसद में महिला आरक्षण बिल पर दिए गए बयान पर नवनीत राणा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी संसद में बोल रही थीं और अमित भाई हंस रहे थे। वह बिल पर नहीं हंस रहे थे, बल्कि उस तरीके पर हंस रहे थे जिस तरह से प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर बोल रही थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
 20 April 2026
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
 20 April 2026
पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को झारग्राम में एक जगह रुके थे और वहां एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी। इसका वीडियो भी सोशल…
 19 April 2026
नई दिल्ली। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल…
 18 April 2026
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य…
 18 April 2026
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया.पिछले 12 साल में ये पहली बार है जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 18 April 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का ये संबोधन ऐसे समय पर होने जा रहा है जब कल विपक्षी दलों ने संसद…
 17 April 2026
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) संस्थान में गुरुवार को फ्यूजन फिएस्टा (FUSION FIESTA) का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों के नृत्य,…
 16 April 2026
पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर बड़ा हस्तक्षेप किया है. 34 लाख से ज्यादा लंबित अपीलों को देखते हुए कोर्ट ने…
Advt.