कौन हैं गोवा की साध्वी? 30 सुंदरियों को पछाड़ बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026, 7 भाषाओं पर रखती हैं पकड़
Updated on
20-04-2026 04:46 PM
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब साध्वी सतीश सैल के सिर सजा। जिन्होंने अपनी ब्यूटी और इंटेलिजेंस से जजों को इंप्रेस किया और जीत हासिल कर ली। उन्हें मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने क्राउन पहनाया।
साध्वी के साथ ही महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप रहीं, तो जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा। जिनकी तस्वीरें और जीत के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। खासकर, 7 भाषाओं पर पकड़ रखने वाली ब्यूटी क्वीन साध्वी के बारे में, तो चलिए मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 से मिलते हैं।
साध्वी सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं हैं। वे 7 अलग-अलग भाषाओं को पढ़, लिख और बोल सकती हैं। साध्वी ने कनाडा के एक यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डबल मेजर किया है। मिस वर्ल्ड इंडिया में आने से पहले वह कई रन-वे वॉक कर चुकी हैं और कई जाने- माने ब्रांड के कैंपन भी किए। वहीं, अब वह मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 बनकर सबका दिल जीत गईं। जिनका स्टाइल भी फिनाले नाइट पर कमाल का लगा।
साध्वी फिनाले पर सिल्वर और ब्लैक मोनोक्रोमेटिक गाउन पहने दिखीं। इस गाउन में इल्यूजन इफेक्ट देखने को मिला, जहां डार्क बेस लेयर के ऊपर सिल्वर टोन मैटेलिक बीड्स वर्क किया गया है। जिसे हॉल्टर नेक देकर डिजाइन करके हुए अपर पोर्शन को बॉडी फिटेड रखा, तो स्कर्ट पोर्शन में हल्की फ्लेयर्स ऐड की। जहां अपर पोर्शन को मिनी ड्रेस की तरह बनाकर नीचे शीयर फैब्रिक रखा।
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य…
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया.पिछले 12 साल में ये पहली बार है जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) संस्थान में गुरुवार को फ्यूजन फिएस्टा (FUSION FIESTA) का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों के नृत्य,…
पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर बड़ा हस्तक्षेप किया है. 34 लाख से ज्यादा लंबित अपीलों को देखते हुए कोर्ट ने…