दिल्ली में IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या... सेक्सुअल असॉल्ट के बाद मोबाइल चार्जर से घोंटा गला
Updated on
22-04-2026 06:39 PM
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई. युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है.
घर से बरामद हुआ शव
बता दें कि बुधवार को वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है. सामने आया है कि पुलिस मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जता रही है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है
मामले में शक की सुई घर के पहले घरेलू नौकर रह चुके शख्स पर घूम रही है. बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है.
वारदात के वक्त माता-पिता गए थे जिम
घटना की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी. वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे. जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है. उसे कुछ महीने पहले ही निकाल दिया गया था.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय…
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 60वें संस्करण में गोवा की लड़की ने बाजी मार ली। भारत के कोने-कोने से आई 30 सुंदरियों को पछाड़ मिस…
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने नासिक टीसीएस में कथित लव जिहाद मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नासिक टीसीएस और अचलपुर-परतवाड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र राज्य…
महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया.पिछले 12 साल में ये पहली बार है जब सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) संस्थान में गुरुवार को फ्यूजन फिएस्टा (FUSION FIESTA) का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों के नृत्य,…
पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर बड़ा हस्तक्षेप किया है. 34 लाख से ज्यादा लंबित अपीलों को देखते हुए कोर्ट ने…