Select Date:

चीन में 1.3 करोड़ बच्चों ने दी दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा, भारत के NEET-JEE पर कसा तंज

Updated on 11-06-2026 07:12 PM
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज कसा है। भारत में स्थित चीनी दूतावास ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 1.3 करोड़ छात्रों की 'गाओकाओ' परीक्षा को बिना किसी रुकावट और गड़बड़ी के सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया है। गाओकाओ को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है।
चीनी दूतावास ने क्या कहा?
चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परीक्षा के शानदार मैनेजमेंट की तुलना भारत के जेईई (JEE) और नीट (NEET) से की। यू जिंग ने लिखा, "चीन की गाओकाओ दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है और यह भारत की JEE और NEET का मिला-जुला रूप है। महज 2 दिनों में 1.3 करोड़ छात्रों के लिए इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कर लिया गया।"
दूतावास की ओर से परीक्षा के दौरान की गई भारी-भरकम लॉजिस्टिक व्यवस्था की भी तारीफ की गई। यू जिंग ने बताया, "परीक्षा के लिए फैक्ट्रियों का काम रोक दिया गया। सड़कों को शांत कर दिया गया। छात्रों के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा रहा।"
NEET पेपर लीक के बैकड्रॉप में कसा तंज
चीन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब भारत में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद से ही देशभर में भारी विरोध-प्रदर्शन हुए हैं और देश के परीक्षा मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल उठे हैं। (बता दें कि इस विवाद के बाद अब 21 जून को री-एग्जाम होना है)। हालांकि, चीनी दूतावास की पोस्ट में सीधे तौर पर इस विवाद का नाम नहीं लिया गया, लेकिन जिस तरह से 1.3 करोड़ छात्रों के एग्जाम के शानदार मैनेजमेंट का जिक्र किया गया है, उसे सीधे तौर पर भारत के इकोसिस्टम से तुलना के तौर पर देखा जा रहा है।
आंकड़ों में भारत से कितना अलग है चीन का एग्जाम?
भारत में इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। दोनों परीक्षाओं में हर साल लाखों उम्मीदवार बैठते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में NEET में सालाना करीब 20 लाख उम्मीदवार और JEE Main में करीब 15 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। वहीं, चीन में यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए सिर्फ एक ही राष्ट्रीय परीक्षा (गाओकाओ) होती है। अगर भारत के इन दोनों प्रमुख एग्जाम के उम्मीदवारों को मिला भी दिया जाए, तो चीन की गाओकाओ में बैठने वाले उम्मीदवारों (1.3 करोड़) की संख्या कहीं अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
 03 June 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और…
 03 June 2026
सुप्रीम कोर्ट ने विवाह के बाद बेटियों के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद भी बेटी परिवार का ही अंग…
 03 June 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में…
Advt.