Select Date:

तीसरी सीट के लिए बीजेपी के पास 10 वोट कम; कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

Updated on 08-06-2026 10:57 AM
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत विधायक और कार्यकर्ता इकट्‌ठे होंगे।
इसके बाद सभी लोग विधानसभा जाएंगे। यहां करीब 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। बता दें, भाजपा ने रविवार देर रात मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कर्नाटक-तेलंगाना के पीसीसी चीफ भी विधानसभा जाएंगे।
भाजपा के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके

इससे पहले शनिवार को भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए।

बीजेपी में लगातार मंथन और बैठकों का दौर चला

कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी में लगातार मंथन और बैठकों का दौर चल रहा था। रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने दिन भर सीएम हाउस में मंथन किया, सीनियर नेताओं से मुलाकात की।
इसके बाद देर शाम बीजेपी ऑफिस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक हुई। तीनों नेता रात करीब आठ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां भी एक घंटे तक बैठक चली। इसी दौरान केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से उम्मीदवार उतारने की सहमति मिली।
सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अजय जामवाल और महेन्द्र सिंह से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम को आगे बढ़ाया। उधर, आधी रात को महेश केवट को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकारिक आदेश भी जारी हो गया।


कांग्रेस अपने विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट कर सकती है

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
 03 June 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और सत्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और…
 03 June 2026
सुप्रीम कोर्ट ने विवाह के बाद बेटियों के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद भी बेटी परिवार का ही अंग…
 03 June 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में…
 31 May 2026
उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और…
Advt.