खूबसूरती त्योहारों में, कपड़ों में नहीं', कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन का पलटवार! तोड़ी चुप्पी
Updated on
25-08-2026 07:06 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस एड में पहना था, वो कई लोगों को त्योहार के मुताबिक सही नहीं लगा. उनकी जमकर आलोचना हुई, जिसमें बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत भी शामिल हुईं. कंगना ने कृति को खूब फटकार लगाई, लेकिन अब कृति ने अपनी ट्रोलिंग पर मुंहतोड़ जवाब दिया है.
कृति ने तोड़ी चुप्पी
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति सेनन ने अपने रक्षाबंधन वाले एड और उसे लेकर हुई ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने लिखा- त्योहारों की असली खूबसूरती आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और उस सोच में होती है, जो आप अपनी परंपराओं के लिए रखते हैं. रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है.
'मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं. हम जानते हैं कि एक भाई की तरह हम भी एक-दूसरे की पूरी तरह रक्षा कर सकते हैं. हम एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं, और हमारे लिए ये दुआ और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि आखिरकार वो भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं.'
कृति ने अंत में बिना कंगना रनौत का नाम लिए उनकी बातों का भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा- और एक बात—हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? समय के साथ एथनिक फैशन और पहनावे में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही क्यों आंका जाता है? कल्चर और ट्रेडिशन उसके दिल में होती हैं, उसके कपड़ों या गले की नेकलाइन में नहीं.
क्या बोली थीं कंगना?
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि आज की औरतों की अलमारियां कई तरीके के कपड़ों से भरी होती हैं. जब उनके पास पहनने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, तो वो अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट में क्यों राखी बांधेंगी? कंगना ने ये भी कहा था कि कृति का वो एड जानबूझकर अजीब और असहज करने वाला था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस…
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को ₹33 लाख के मासिक किराए पर लीज पर दिए हैं। जैपकी को मिले…
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या…
मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश, अगस्त, 2026: कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं।…