एक्ट्रेस अनन्या राज की 27 की उम्र में मौत, नींद में गई जान, परिवार ने बताया क्या थी परेशानी
Updated on
17-08-2026 12:55 PM
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या राज का 15 जुलाई को निधन हुआ, जिसकी जानकारी अब उनके परिवार ने दी है। साथ ही बताया है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ था। अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नीद में ही वह चल बसीं। अनन्या के फैंस भी सदमे में हैं।
अनन्या राज के परिवार ने बताया कि वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और फिर 15 जुलाई को नींद में ही मौत हो गई। हालांकि, परिवार ने यह नहीं बताया कि अनन्या को असल में तकलीफ क्या थी और मौत का कारण क्या था।
अनन्या राज की मौत के एक महीने बाद परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में एक्ट्रेस की मौत की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, 'यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही वह शांति से चल बसी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।'
"15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही वह शांति से चल बसी। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।"
अनन्या राज का परिवार
कौन थीं अनन्या राज?
अनन्या राज एक एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने साल 2016 में फिल्म '7 आवर्स टू गो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 2017 में 'द फाइनल एग्जिट' और फिर 'घोस्ट' में नजर आईं। अनन्या ने फिर तेलुगू फिल्म Thaggede में भी काम किया, जिसमें उनके ऑपोजिट एक्टर नवीन चंद्र थे। इसके अलावा वह तीन भाषाओं में बनी फिल्म 'मद्रासी गैंग'में भी नजर आईं। अनन्या राज ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को ₹33 लाख के मासिक किराए पर लीज पर दिए हैं। जैपकी को मिले…
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या…
मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश, अगस्त, 2026: कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं।…
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के…
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश…