Select Date:

सूरज प्रताप सिंह और 'दिव्य प्रेम' के नन्हें सितारों के बीच खास रिश्ता: "ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है"

Updated on 13-08-2026 04:47 PM
मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश, अगस्त, 2026: कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं। सन नियो के शो दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह का शो के बच्चों के साथ ऐसा ही खास रिश्ता बन गया है।

फिलहाल सूरज अपने ट्रैक के लिए बच्चों के साथ ज्यादा शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में, सेट पर उनके साथ काफी समय बिताने के दौरान उनकी बच्चों से अच्छी दोस्ती हो गई है। साथ में स्क्रीन शेयर करने से शुरू हुआ यह रिश्ता अब हँसी-मजाक, मस्ती, एक-दूसरे को मजेदार नाम देने और ढेर सारे प्यार भरी दोस्ती में बदल गया है।

बच्चों के साथ अपने रिश्ते और सेट की कुछ खास यादों के बारे में बात करते हुए सूरज प्रताप सिंह ने कहा, "अब तो बच्चे मेरे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ मेरी बहुत सारी प्यारी यादें हैं। शुद्धि के साथ मेरी एक खास याद है। उसे पता है कि मैं घर से दूर रहता हूँ और मेरी माँ यहाँ मेरे साथ नहीं हैं। इसलिए वह अपनी माँ से रोज मेरे लिए कुछ न कुछ खाने के लिए लाने को कहती है। कभी वह मेरे लिए पराठे लेकर आती है तो कभी कुछ और वह हमेशा मेरे लिए कुछ लेकर आने की कोशिश करती है, जो मुझे बहुत प्यारा लगता है। कभी-कभी निर्माण की माँ भी मेरे लिए कुछ खाने को लेकर आती हैं।"

वे आगे कहते हैं, "सप्पू के साथ तो ऐसा लगता ही नहीं कि हमारे बीच उम्र का कोई अंतर है। हम दोस्तों की तरह बात करते हैं और साथ में समय बिताते हैं। तारा तो मेरी तारा है ही और उसके साथ भी मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। जीनू भी मुझसे बहुत जुड़ा हुआ है जब वह सुबह मुझे देखता है तो ऐसा लगता है, जैसे वह मुझे छोड़कर जाएगा ही नहीं वह आकर मेरी गोद में बैठ जाता है और फिर कभी-कभी सप्पू भी आ जाता है बच्चों के साथ ये मेरी कुछ मजेदार और प्यारी यादें हैं।"

सूरज बताते हैं कि बच्चों के साथ सेट के पीछे भी खूब मस्ती होती है। वे कहते हैं, "हम एक-दूसरे को मजेदार और अजीब-अजीब नामों से बुलाते हैं और जब हम उन नामों से एक-दूसरे को बुलाते हैं, तो बहुत हँसी-मजाक होता है, जब हम सब साथ होते हैं, तो सेट पर कभी बोरियत नहीं होती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश, अगस्त, 2026: कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं।…
 12 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के…
 10 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश…
 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
Advt.