Select Date:

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने संडे को लगाई ओपनिंग से ऊंची छलांग, 'बंटवारा 1947' ने बनाया रेकॉर्ड

Updated on 17-08-2026 12:59 PM
इमरान हाशमी, शबाना आजमी, दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' की कहानी पिछली फिल्म से आगे की है। शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की दमदार वापसी की है, जो मौत को मात देने के बाद एक गुमनाम जिंदगी जी रहा होता है। इसी के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल, प्रीटी जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल की फिल्‍म 'बंटवारा 1947' आजादी और विभाजन की कहानी दिखाती है। दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में उतरी है। इस फिल्म की कहानी एक मजबूत संदेश देती है, जहां मजहब नहीं, इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन हो गए, आइए जानते हैं रविवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' लगातार तीसरे दिन भी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' पर पूरी तरह से भारी पड़ती दिखी है। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले 'आवारापन 2' की तुलना में 'बंटवारा 1947' को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन रिलीज के साथ ही सब पलट गया और इमरान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हावी नजर आई। हालांकि, सनी देओल और प्रीति जिंटा की इस फिल्म ने दोनों की पिछली सारी फिल्मों से कहीं अधिक कमाई की है और रेकॉर्ड बना डाला है।

आवारापन 2' की कमाई तीसरे दिन शनिवार के मुकाबले कम रही

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' की कमाई तीसरे दिन शनिवार के मुकाबले कम रही। फिल्म ने ओपनिंग पर जहां 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसमें जबरदस्त उछाल नजर आया और इसने करीब ₹33.75Cr की कमाई की थी। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दिखी और ये ₹26.00Cr की कमाई की है।

'आवारापन 2' ने की कितनी कमाई

कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर ₹81.75Cr रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹98.10 Cr की कमाई कर ली है। 'आवारापन 2' के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने ₹110.10 Cr की कमाई कर ली है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड 'ट्रूनेटिव F&B प्राइवेट लिमिटेड' को ₹33 लाख के मासिक किराए पर लीज पर दिए हैं। जैपकी को मिले…
 17 August 2026
इमरान हाशमी, शबाना आजमी, दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' की कहानी पिछली फिल्म से आगे की है। शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की दमदार वापसी की है, जो…
 17 August 2026
'7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। अनन्या…
 14 August 2026
कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो चुपचाप हमारे भीतर अपनी जगह बना लेते हैं और वर्षों तक हमारे साथ रहते हैं। वे बस सही परिस्थिति और सही समय का इंतज़ार…
 13 August 2026
मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश, अगस्त, 2026: कभी-कभी टीवी सेट पर सबसे प्यारे रिश्ते कहानी या स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं होते, बल्कि सेट के पीछे अपने आप बन जाते हैं।…
 12 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल।* बीएसएसएस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, भोपाल में एमबीए विद्यार्थियों के लिए "सायोनारा 2026" विदाई एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के…
 10 August 2026
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभवअहमदाबाद, अगस्त, 2026: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं…
 10 August 2026
मुंबई, 10 अगस्त, 2026: मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश…
Advt.