बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Updated on
08-07-2026 06:37 PM
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ. आशंका है कि इसके मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं. दमकल की 4 गाड़िया भेजी गई हैं. फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किए जाने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गया
दिल्ली में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बीच रोहिणी इलाके में एक मकान ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं. उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
'शाम 4:20 बजे मिली हादसे की जानकारी'
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना बुधवार शाम करीब 4:20 बजे मिली. बताया गया कि हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास हुआ, जहां अचानक एक मकान भरभराकर गिर गया. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया. बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को भी सुरक्षित कराया गया है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मकान गिरने की वजह क्या थी और मलबे में कितने लोग फंसे हुए हैं, हालांकि लगातार हो रही बारिश को हादसे की संभावित वजहों में माना जा रहा है. प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव अभियान जारी है. मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते…
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…
भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण…
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत…
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
गुजरात के सबसे बड़े प्रीमियम रिटेल और F&B डेस्टिनेशन, पैलेडियम अहमदाबाद में 50 से ज़्यादा मशहूर डाइनिंग ब्रांड मौजूद हैं। अब यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रेस्टोरेंट ब्रांड 'नैंडोज़' का…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा है कि दोषियों को…