आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जरिए ईपीएफओ पोर्टल पर हो सकेगा पीएफ भुगतान
Updated on
08-07-2026 12:10 PM
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा देने के लिए अधिकृत किया
मुंबई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ जुड़कर पीएफ (प्रोविडेंट फंड) भुगतान सेवा शुरू कर दी है।
इस सुविधा के जरिए संस्थान अब ईपीएफओ पोर्टल से सीधे पीएफ भुगतान शुरू कर सकते हैं और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से भुगतान पूरा कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल है। इसमें रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की पुष्टि, इस्तेमाल में आसान इंटरफेस और रिकॉर्ड रखने व मिलान के लिए तुरंत चालान डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड- रिटेल लाइबिलिटीज़, आशीष सिंह ने कहा, "हम समझते हैं कि हर कारोबार के लिए समय पर वैधानिक भुगतान करना बेहद जरूरी होता है और हमारा मानना है कि यह प्रक्रिया आसान और बिना किसी परेशानी के होनी चाहिए। ईपीएफओ के साथ हमारी इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज़ी, सुरक्षा और आसानी से पीएफ का भुगतान कर सकेंगे। यह बैंकिंग को और सरल बनाने की हमारी लगातार कोशिश का हिस्सा है, ताकि ग्राहकों का समय बचे, मेहनत कम हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।"
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक उन चुनिंदा बैंकों में शामिल है, जिन्हें प्रत्यक्ष कर (सीबीडीटी), जीएसटी, कस्टम ड्यूटी और ईपीएफओ से जुड़े वैधानिक भुगतान की सुविधा देने की अनुमति मिली है। इसके जरिए ग्राहकों को अपनी सभी बैंकिंग जरूरतों के लिए एक ही एकीकृत प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएँ मिलती हैं।
ईपीएफओ से जुड़ने के बाद कारोबार अब पूरे साल आसानी से डिजिटल माध्यम से पीएफ भुगतान कर सकेंगे। इससे नकदी प्रबंधन बेहतर होगा और समय पर जरूरी वैधानिक भुगतान करना भी आसान हो जाएगा।
ईपीएफओ पोर्टल पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जरिए पीएफ भुगतान करने का तरीका:
https://unifiedportal-emp.epfindia.gov.in/epfo/ पर लॉग इन करें
चालान तैयार करें
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चुनें और सुरक्षित तरीके से भुगतान पूरा करें
अपने रिकॉर्ड के लिए भुगतान किए गए चालान को डाउनलोड या प्रिंट कर लें
अधिक जानकारी के लिए, विज़िट करें: https://www.idfcfirst.bank.in/business-banking/tax-payment
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते…
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…
भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण…
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत…
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
गुजरात के सबसे बड़े प्रीमियम रिटेल और F&B डेस्टिनेशन, पैलेडियम अहमदाबाद में 50 से ज़्यादा मशहूर डाइनिंग ब्रांड मौजूद हैं। अब यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रेस्टोरेंट ब्रांड 'नैंडोज़' का…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा है कि दोषियों को…