Select Date:

'भारत और इंडोनेशिया मिलकर मानवता को नई ऊर्जा से भर देंगे'

Updated on 07-07-2026 04:35 PM
भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों में रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. वहीं राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया है.
इंडोनेशिया की दो दिनों की यात्रा पर जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का वहां बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति सुबिआंतो ने पीएम मोदी से गले मिलकर उनका आवभगत किया है. इस बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच कई बड़े समझौतों को अमली जामा पहनाया गया.
पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है. राष्ट्रपति सुबिआंतो के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की संसद ‘कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया’ पहुंचेंगे, जहां वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत-इंडोनेशिया लोकतांत्रिक साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. वहीं दिन के आखिरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत की विकास यात्रा, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और भारत-इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दे सकते हैं.
ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा का दूसरा दिन राजनीतिक, रणनीतिक और जनसंपर्क तीनों दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भारत और इंडोनेशिया के व्यापक रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16  में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के  चलते…
 08 July 2026
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ईपीएफओ प्लेटफॉर्म से जुड़ा, अब पीएफ भुगतान की मिलेगी सुविधाकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पीएफ भुगतान की सुविधा…
 07 July 2026
भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण…
 06 July 2026
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले के बाद सोमवार को पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. इस बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत…
 06 July 2026
ईरान ने सोमवार को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत का आभार जताया.भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 06 July 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए.समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो…
 06 July 2026
गुजरात के सबसे बड़े प्रीमियम रिटेल और F&B डेस्टिनेशन, पैलेडियम अहमदाबाद में 50 से ज़्यादा मशहूर डाइनिंग ब्रांड मौजूद हैं। अब यहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर रेस्टोरेंट ब्रांड 'नैंडोज़' का…
 05 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने रामभक्तों के नाम खुला पत्र जारी कर कहा है कि दोषियों को…
 05 July 2026
राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जिन चैट्स को आरोपियों ने हमेशा के लिए मिटा हुआ समझ लिया था, वही अब उनके खिलाफ…
Advt.