Select Date:

सीएम मोहन यादव प्रशिक्षण महाअभियान में हुए शामिल:उज्जैन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 200 कार्यकर्ता मौजूद

Updated on 28-05-2026 06:39 PM
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले दिन शामिल हुए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यह प्रशिक्षण वर्ग 28 और 29 मई को आयोजित किया जा रहा है।

गुरुवार को पहले दिन के प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इनमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी शामिल थे। दूसरे दिन शुक्रवार को समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण वर्ग में नगर के सभी कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन सुबह के सत्र में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश समिति सदस्य भी शामिल हुए।

जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करेंगे

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग से जनप्रतिनिधियों में वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया जाएगा। भाजपा संगठन में प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को लगातार सीखने, आत्ममंथन करने और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने के साथ ही सैद्धांतिक और व्यवहारिक विषयों पर प्रशिक्षित करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में…
 29 May 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिरों के प्रबंधन व्यवस्था को…
 29 May 2026
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान…
 28 May 2026
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत ने भी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव…
 28 May 2026
"स्वरक्षा सीखें–सुरक्षित रहें" अभियान के तहत लाठी प्रशिक्षण शिविर 1 जून सेभोपाल। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मराठी सांस्कृतिक मंडल, पिपलानी द्वारा लाठी संचालन…
 28 May 2026
क्रांतिकारियों का सर्वोत्तम हथियार रही है हिन्दी पत्रकारिता। सरकार और जनता के बीच इससे बेहतर और कोई सेतु काम नहीं करता। आज भी देश में सबसे अधिक हिंदी भाषा में…
 28 May 2026
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में…
 28 May 2026
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत नेभी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया…
 27 May 2026
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की सतत मॉनिटरिंग में दाखिलों का महाअभियान जारी; पहले ही राउंड में 781 छात्रों ने पक्की की सीटेंसागर/ उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के…
Advt.