Katra: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माता वैष्णो देवी के किए दर्शन, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित
Updated on
29-05-2026 07:00 PM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिरों के प्रबंधन व्यवस्था को समझने के उद्देश्य से भी है।
सीएम यादव ने बताया कि वह अधिकारियों के एक दल के साथ यहां आए हैं ताकि वैष्णो देवी मंदिर की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जा सके और इसे मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनके राज्य में भी प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सेवाओं और श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों का अध्ययन कर एक प्रभावी प्रबंधन मॉडल तैयार किया जा रहा है। वैष्णो देवी मंदिर में बेहतर व्यवस्थाओं और सुचारू दर्शन व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्राइन बोर्ड द्वारा यहां शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई संस्थान भी संचालित किए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह का समन्वित मॉडल अन्य मंदिरों में भी लागू करने की योजना है। इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक फैसले का भी उल्लेख किया गया जिसमें एक धार्मिक स्थल से जुड़े मामले में ऐतिहासिक निर्णय दिया गया था।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिरों के प्रबंधन व्यवस्था को…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत ने भी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव…
"स्वरक्षा सीखें–सुरक्षित रहें" अभियान के तहत लाठी प्रशिक्षण शिविर 1 जून सेभोपाल। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मराठी सांस्कृतिक मंडल, पिपलानी द्वारा लाठी संचालन…
क्रांतिकारियों का सर्वोत्तम हथियार रही है हिन्दी पत्रकारिता। सरकार और जनता के बीच इससे बेहतर और कोई सेतु काम नहीं करता। आज भी देश में सबसे अधिक हिंदी भाषा में…
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत नेभी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया…
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की सतत मॉनिटरिंग में दाखिलों का महाअभियान जारी; पहले ही राउंड में 781 छात्रों ने पक्की की सीटेंसागर/ उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के…