महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देगा मराठी सांस्कृतिक मंडल
Updated on
28-05-2026 09:19 PM
"स्वरक्षा सीखें–सुरक्षित रहें" अभियान के तहत लाठी प्रशिक्षण शिविर 1 जून से
भोपाल। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मराठी सांस्कृतिक मंडल, पिपलानी द्वारा लाठी संचालन आधारित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 6 जून तक प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छोटी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल से प्रशिक्षित करना है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मरक्षा की मजबूत क्षमता विकसित होगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक सुधार आएगा।
आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों का सजग एवं सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "स्वरक्षा सीखें – सुरक्षित रहें, सशक्त बनें", यही इस प्रशिक्षण का मूल मंत्र है। आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना इस पहल का प्रमुख लक्ष्य है।
इच्छुक प्रतिभागी यहां करें संपर्क :
लाठी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए विनोद प्रकाश विसे (9754644575), रवींद्र संकपाळ (7354582482) एवं निलेश खरवडकर (8719800410) से दिए गए मोबाइल नंबरों संपर्क कर सकते हैं। शिविर आयोजकों ने समाज की महिलाओं और बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बेटियां स्वयं की रक्षा करना सीखें, आत्मविश्वासी बनें और एक सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिरों के प्रबंधन व्यवस्था को…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत ने भी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव…
"स्वरक्षा सीखें–सुरक्षित रहें" अभियान के तहत लाठी प्रशिक्षण शिविर 1 जून सेभोपाल। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मराठी सांस्कृतिक मंडल, पिपलानी द्वारा लाठी संचालन…
क्रांतिकारियों का सर्वोत्तम हथियार रही है हिन्दी पत्रकारिता। सरकार और जनता के बीच इससे बेहतर और कोई सेतु काम नहीं करता। आज भी देश में सबसे अधिक हिंदी भाषा में…
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत नेभी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया…
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की सतत मॉनिटरिंग में दाखिलों का महाअभियान जारी; पहले ही राउंड में 781 छात्रों ने पक्की की सीटेंसागर/ उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के…