सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक के सीएम की कुर्सी, डीके शिवकुमार होंगे अगले मुख्यमंत्री
Updated on
29-05-2026 04:27 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान की बात मानेंगे और अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे.
उन्होंने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री का पूरा पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया था और 20 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे किए.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं.
इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया."
जब भावुक हुए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
कर्नाटक में सत्ता का हस्तांतरण अब सहज तरीके से होता दिख रहा है.
गुरुवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते पर हुई बैठक, भावुक माहौल में बदल गई. यहां तक कि डीके शिवकुमार भी सिद्धारमैया को गले लगाते और उनके पैर छूते हुए भावुक हो गए.
दोपहर के आसपास समाप्त हुई नाश्ते की बैठक के बाद, एक मंत्री ने नाम न छापने की शर्त पर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया, "शिवकुमार ने उनका (सिद्धारमैया का) आशीर्वाद भी लिया
एक अन्य मंत्री ने कहा, "जब सिद्धारमैया ने उनके साथ सहयोग करने के लिए मंत्रियों को धन्यवाद दिया तो कुछ मंत्रियों की आंखों में आंसू थे."
नाम न छापने की शर्त पर उस मंत्री ने कहा, "एक समय वह ख़ुद भी भावुक हो गए थे."
सिद्धारमैया का राज्यपाल थावरचंद गहलोत को औपचारिक रूप से इस्तीफ़ा सौंपना कल दिए गए समय के अनुसार दोपहर तीन बजे होना था.
हालांकि, बीती रात 11 बजकर 45 मिनट पर राज्यपाल के अचानक रवाना हो जाने से इस्तीफ़े की प्रक्रिया रुक गई थी.
कर्नाटक के पूर्व महाधिवक्ता प्रोफ़ेसर रविवर्मा कुमार ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से कहा, "परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री अपना इस्तीफ़ा पत्र राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से सौंपते हैं.
यह सरकार के प्रमुख की ओर से राज्य के प्रमुख को दिखाया जाने वाला एक शिष्टाचार भी होता है. लेकिन यह परिस्थितियां असाधारण प्रतीत होती हैं."
इस असामान्य स्थिति को छोड़ दें तो राजनीतिक रूप से सिद्धारमैया के इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले ने विधायक दल में उनके कई कट्टर समर्थकों को चौंका दिया है.
क़ानून मंत्री एचके पाटिल ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया कि बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे "क्योंकि उनके इस्तीफ़ा देने के फ़ैसले से वे बेहद व्यथित थे."
पूर्व मंत्री आरवी देशपांडे के मुताबिक़, "सिद्धारमैया लगातार सभी से कहते रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से किया अपना वादा निभाया है कि जब भी पार्टी उनसे कहेगी, वह पद छोड़ देंगे."
मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान को सुलझाने के लिए राहुल गांधी ने सिद्धारमैया और शिवकुमार को मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया था.
शिवकुमार लगातार यह मांग कर रहे थे कि सिद्धारमैया 2023 में पार्टी की जीत के समय किए गए वादे को निभाएं. पार्टी 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी.
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिरों के प्रबंधन व्यवस्था को…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी आलाकमान से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि वह कांग्रेस आलाकमान…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत ने भी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव…
"स्वरक्षा सीखें–सुरक्षित रहें" अभियान के तहत लाठी प्रशिक्षण शिविर 1 जून सेभोपाल। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मराठी सांस्कृतिक मंडल, पिपलानी द्वारा लाठी संचालन…
क्रांतिकारियों का सर्वोत्तम हथियार रही है हिन्दी पत्रकारिता। सरकार और जनता के बीच इससे बेहतर और कोई सेतु काम नहीं करता। आज भी देश में सबसे अधिक हिंदी भाषा में…
उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ राजाराम रिसॉर्ट में…
50 शोधार्थियों में मप्र के आकाश सिंह राजपूत नेभी की सहभागिताभोपाल। मध्यप्रदेश के युवा नेता और ल सक्रिय समाजसेवी आकाश सिंह राजपूत ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया…
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की सतत मॉनिटरिंग में दाखिलों का महाअभियान जारी; पहले ही राउंड में 781 छात्रों ने पक्की की सीटेंसागर/ उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के…