सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाई, कहा- प्रधानमंत्री की नीतियों की वजह से शक्ति के साथ खड़ा भारत
Updated on
17-09-2026 01:13 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से ही भारत आज नई ऊर्जा और शक्ति के साथ दुनिया के सामने खड़ा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीपक जलाएंगे। उनके नेतृत्व में 50 लाख लोगों की फ्री रजिस्ट्री भी होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी ओर से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।
विश्वास से भारत की ओर देख रही दुनिया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। आज हम भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आगर मालवा जिले से 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835…
भविष्य निधि (ईपीएफ़), कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) और कर्मचारी मुफ़्त जीवन बीमा (ईडीएलआई) का लाभ मिलता है.अब तक ये तीनों लाभ केवल 15 हज़ार रुपये तक की सैलरी वालों को…
ऊपर दी गई तस्वीर में, फ़ोटोग्राफ़र मैथ्यू स्मिथ ने फ़ॉकलैंड आइलैंड समूह के सी लायन द्वीप के उथले चट्टानी कुंडों में समुद्र में अपना पहला कदम रखते हुए एक सील…
बताया.हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर कहा, "यमनी सशस्त्र बलों ने अल्लाह की मदद और उसके आदेश से सऊदी अरब के एक एफ़-15 लड़ाकू विमान को मार…
लगेगी.यहां यह बताना बेहद ज़रूरी है कि यह शुल्क मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) है.एमडीआर वह शुल्क है जो पेमेंट सिस्टम में मर्चेंट की तरफ़ से बैंक और दूसरे पेमेंट सर्विस…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी पत्नी बेटिना ने पुष्टि की है कि उनकी शादी का कुछ ख़र्च रूस के एक कारोबारी ने उठाया.इस…
कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता से यूपीआई पेमेंट के ज़रिए वसूली की तैयारी करने का आरोप लगाया है.पार्टी ने दावा किया है कि सरकार 2,000 रुपये से…